scriptआईएमडी मौसम अपडेट: नया ताजा पश्चिमी विक्षोभ वापस, अब पड़ेगी कड़ाके की ठंड | IMD update: New fresh western disturbance go back, now severe cold | Patrika News
कन्नौज

आईएमडी मौसम अपडेट: नया ताजा पश्चिमी विक्षोभ वापस, अब पड़ेगी कड़ाके की ठंड

आईएमडी भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ दूर चला गया है। इस सिस्टम के जाने के बाद ठंड बढ़ने की संभावना है। सीएसए कानपुर की वेधशाला (observatory) में सीजन का न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है।

कन्नौजDec 24, 2023 / 08:18 am

Narendra Awasthi

आईएमडी मौसम अपडेट: नया ताजा पश्चिमी विक्षोभ वापस, अब पड़ेगी कड़ाके की ठंड, न्यूनतम तापमान दर्ज

आईएमडी मौसम अपडेट: नया ताजा पश्चिमी विक्षोभ वापस, अब पड़ेगी कड़ाके की ठंड, न्यूनतम तापमान दर्ज

आईएमडी भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार कानपुर मंडल के जिलों में सर्दी बढ़ने की संभावना है। पहाड़ों पर बना पश्चिमी विक्षोभ दूर चला गया है। जिसके करण मैदानी इलाकों में तापमान में गिरावट आई है। कानपुर की सीएसए यूनिवर्सिटी की वेधशाला (observatory) ने 7 डिग्री तापमान दर्ज किया है। जो अब तक का न्यूनतम तापमान है। कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ सुनील पांडे के अनुसार उत्तर और पश्चिम दिशा से तेज गति में हवा चलने की भी संभावना है। जिसका असर भी मौसम पर पड़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार उन्नाव में आज आसमान साफ रहेगा। उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। कन्नौज में भी आसमान साफ रहेगा और तापमान में वृद्धि नजर आ रही है।

यह भी पढ़ें

झारखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के पहिए से निकला धुआं, यात्रियों में दहशत

उन्नाव का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। उत्तर और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित कर रही हैं। 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री रहने का अनुमान है। रात को भी आसमान साफ रहेगा। पश्चिम उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

कन्नौज का मौसम

कन्नौज में अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आज आसमान साफ रहेगा। उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात में भी आसमान साफ रहेगा। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से चलने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

Hindi News/ Kannauj / आईएमडी मौसम अपडेट: नया ताजा पश्चिमी विक्षोभ वापस, अब पड़ेगी कड़ाके की ठंड

ट्रेंडिंग वीडियो