
IMD Weather forecast: रात के साथ अब दिन में ठंड का कहर, पहाड़ी क्षेत्र की बर्फबारी का असर, लेटेस्ट अपडेट
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार रात के साथ दिन में भी सर्दी बढ़ने की संभावना है। आसमान में हल्के मध्य बादल छाए रहेंगे। उत्तर पश्चिम दिशा की ठंडी हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। मौसम विभाग के अनुसार उन्नाव में पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं का असर दिखाई पड़ेगा। 17 किलोमीटर की रफ्तार सेहवा चल सकती है। रात को आसमान में बादल छाए रहेंगे। कन्नौज के आसमान पर भी बादल छाए रहेंगे। 18 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।
मौसम विभाग के अनुसार उन्नाव में आज का अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। लेकिन कभी-कभी बादल भी आ सकते हैं। धुआं और धुंध के कारण दूर की चीज देखने में परेशानी होगी। 17 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात को लोगों को ठंड का एहसास होगा।
कन्नौज का मौसम
आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। कभी-कभी धुंध और धुएं के कारण दृश्यता में कमी आएगी। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। आज का अधिकतम तापमान 23 डिग्री रहने का अनुमान है। रात का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रह सकता है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।
Published on:
18 Dec 2023 07:30 am

बड़ी खबरें
View Allकन्नौज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
