20 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather update: मौसम का डबल अटैक, यूपी के इन जिलों के लिए IMD का रेड अलर्ट

आईएमडी भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है। घने कोहरे के साथ पश्चिमी विक्षोभ का असर भी दिखाई पड़ेगा।‌ दिन में भी कड़ाके की ठंड पड़ने की चेतावनी दी गई है।

2 min read
Google source verification
Weather update: मौसम का डबल अटैक, यूपी के इन जिलों के लिए IMD का रेड अलर्ट

आईएमडी मौसम अपडेट: यूपी के इन जिलों के लिए रेड अलर्ट, मचेगा कोहराम

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कानपुर मंडल के साथ आसपास के जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार कोल्ड डे की स्थिति बनने वाली है। धुंध और कोहरे के कारण कोहराम मचेगा। कानपुर मंडल के जिलों में इटावा, कन्नौज, फर्रुखाबाद, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर आते हैं। इसके साथ ही उन्नाव में भी कोहरे का असर दिखाई पड़ेगा। सीएसए यूनिवर्सिटी के कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ एसएन सुनील पांडे ने बताया कि अगले 5 दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। सुबह, शाम, रात में ठंड और घने कोहरे का असर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार आज आसमान साफ रहेगा उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगे कन्नौज के रात का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रहने का अनुमान है आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: उन्नाव: मोदी सरकार के दुर्घटना संबंधी नए कानून से ड्राइवर में दहशत

मौसम विभाग के अनुसार उन्नाव का अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री रहने का अनुमान है। उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगे 7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है रात का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहने का अनुमान है उत्तर और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

कन्नौज का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। आज का अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार बारिश की कोई संभावना नहीं है। उत्तर और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।