
दूल्हा खड़ा था वरमाला लिए, दुल्हन को हुआ पेट दर्द.. अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर ने बता दी ऐसी बात.. बेहोश हो गया लड़का
कन्नौज. शादी की पूरी तैयारी कर ली गई थीा। बैंड बाजे के साथ बराती नाचते-गाते आए। सब शादी की खुशी में मस्त थे। दूल्हा भी अपी कार में बैठे-बैठे दुल्हन के दीदार का बेसब्री से इंतजार कर रहा था। दूल्हे का स्वागत किया गया। उसके बाद सारी रस्में शुरू हो गई। द्वारचार की रस्म हुई। इसके बाद जयमाला के लिए दूल्हा अपनी दुल्हन का इंतजार कर रहा था। इस दौरान दुल्हन ने कहा कि उसके पेट में दर्द हो रहा है। दर्द काफी होने से सभी लोग घबरा गए। थोड़ी देर में माहौल बदल गया। चारों तरफ सन्नाटा पसर गया है। तुरंत ही दुल्हन को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इसके बाद दुल्हन ने जो कदम उठाया उससे लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई। दूल्हे को समझ ही नहीं आ रहा था कि वो क्या तो क्या करे।
यह मामला है कन्नौज जिले में तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बुधवार रात को हरदोई जनपद से बरात आई थी। बैंड-बाजे के साथ दूल्हा दुल्हन के दरवाजे पहुंचा। द्वारचार के बाद घराती और बराती जयमाला रस्म की तैयारी में जुट गए। इसी दौरान दुल्हन ने परिजनों से पेट में दर्द होने की बात कही। शादी के जोड़े में ही दुल्हन को रात करीब 10 बजे मेडिकल कालेज ले जाया गया। मेडिकल कॉलेज परिसर में परिजनों को चकमा देकर दुल्हन वहां पहले से मौजूद प्रेमी के साथ चली गई। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन पता नहीं चल सका। सुबह तक दुल्हन का पता न चलने पर दूल्हा बगैर दुल्हन के घर लौट गया। कोतवाल त्रिभुवन कुमार ने बताया कि इस मामले की उनके पास शिकायत नहीं आई है। पुलिस इस मामले को लेकर छानबीन कर रही है।
Updated on:
15 Feb 2019 06:04 pm
Published on:
15 Feb 2019 05:37 pm
बड़ी खबरें
View Allकन्नौज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
