3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kannauj news: जैन मंदिर की तिजोरी से चोरी, इस चोर ने दिया घटना को अंजाम

कन्नौज के जैन मंदिर में तिजोरी से लाखों रुपए चोरी करने की घटना सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज में एक चोर दिखाई पड़ रहा है। पुलिस छानबीन कर रही है।

less than 1 minute read
Google source verification
इस चोर ने दिया घटना को अंजाम

जैन मंदिर की तिजोरी से चोरी

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में जैन मंदिर में हुई चोरी को लेकर भक्तों में नाराजगी है। पूरा मामला सीसीटीवी फुटेज में कैद हो चुका है। पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच आगे कर रही है। घटना सदर कोतवाली क्षेत्र की है। मंदिर समिति का कहना है कि चोरों ने तिजोरी से लगभग ढाई लाख रुपए की चोरी की है। घटना के बाद क्षेत्र में चोरी को लेकर हड़कंप मचा है।

बीती रात चोर ने जैन मंदिर की तिजोरी से नगदी चुरा ले गया। घटना की जानकारी उस समय हुई जब मंदिर समिति के सदस्य मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने गेट में लगा ताला टूटा देखा। देखते देखते मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई।‌ पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।

यह भी पढ़ें: Kannauj news: सीएचसी में सुरक्षाकर्मी निर्वस्त्र सोता मिला, महिला डॉक्टर में नाराजगी

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हो रही जांच

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने निरीक्षण किया और मंदिर समिति के सदस्यों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने सीसीटीवी फुटेज भी देखा। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपनी जांच कर रही है। ‌ मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया की तिजोरी से लगभग ढाई लाख रुपए की चोरी हुई है। पुलिस ने शीघ्र ही घटना के अनावरण का आश्वासन दिया है। ‌

Story Loader