15 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कन्नौज

कन्नौज में बैंक खाते से रुपए गायब, छात्रा के होश उड़े

उसने 30 हजार रुपए का विड्राल भरकर जमा किया तो बैंककर्मी ने खाते में धनराशि न होने की बात कही। इस पर उसके होश उड़ गए।

Google source verification

कन्नौज. कनौज जिले के तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के गांधी नगर मोहल्ला निवासी शिखा देवी का भारतीय स्टेट बैंक शाखा तिर्वा में खाता है। खाते में एक लाख से अधिक रुपए जमा थे। मामले में छात्रा की माने तो वह बीते पांच नवम्बर को खाते से रुपए निकालने गई थी। उसने 30 हजार रुपए का विड्राल भरकर जमा किया तो बैंककर्मी ने खाते में धनराशि न होने की बात कही। इस पर उसके होश उड़ गए। आनन फानन में शिखा ने परिजनों को मामले की जानकारी दी।

उसके बाद पीड़िता ने खाते का मिनी स्टेटमेंट निकलवाया। स्टेटमेंट 12 बार में रुपए खाता से निकलने की बात सामने आई। ठगों ने करीब 1.10 लाख रुपए निकाल लिए है। साथ ही जानकारी करने पर पता चला कि महाराष्ट्र की ब्रांच से रुपए निकाले गए है। पीड़िता ने तिर्वा कोतवाली में पहुंचकर ठगी होने की शिकायत दर्ज कराई है। सीओ दीपक कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर विधिक कार्यवाही के आदेश दे दिए गए है।