
Minister Dharam Pal singh
उत्तर प्रदेश के कन्नौज में पशुधन मंत्री ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि देश की बात विदेश में जाकर करना काफी खतरनाक है। यह देशद्रोह है। पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह कन्नौज में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आए थे। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने यह जानकारी दी। इस मौके पर उन्होंने विभाग द्वारा पशुधन से जुड़ी योजनाओं के विषय में भी जानकारी दी।
धर्मपाल सिंह ने कहा कि राहुल गांधी की सदस्यता देने का काम कोर्ट ने किया है। उन्हें इसके लिए कोर्ट जाना चाहिए। राहुल गांधी के विदेश में दिए गए बयान पर उन्होंने कहा कि यह काफी खतरनाक है। यह देशद्रोही लोग हैं।
बाबा का बुलडोजर कानून का राज स्थापित कर रहा है
इस मौके पर बाबा के बुलडोजर का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि बाबा का बुलडोजर प्रदेश में कानून का राज स्थापित कर रहा है। अखिलेश यादव पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को गाय और सारस में अंतर समझ आना चाहिए।
30 रुपए का अनुदान कम नहीं
धर्मपाल सिंह ने कहा कि गायों को पालने के लिए सरकार की तरफ से अनुदान दिया जाता है। यह कम नहीं है। प्रति गाय ₹30 का अनुदान दिया जा रहा है।
4 करोड़ की योजना में 50% का अनुदान
किसानों की आय दोगुनी करने के लिए विभाग की तरफ से कई योजनाएं चल रही है। जिसमें पशुपालन, बकरी पालन, सूअर पालन, भेड़ पालन आदि शामिल है। इनमें से कुछ में 50% छूट है। उन्होंने कहा कि एक 4 करोड़ रुपए की स्कीम है। इसके लिए 6 एकड़ जमीन चाहिए। जिसमें दो करोड़ रुपए का अनुदान भी है। योजना के अंतर्गत अच्छी नस्ल की गाय खरीदनी होगी। जिससे किसानों की आय में दोगुनी वृद्धि होगी। धर्मपाल सिंह बिष्णुगढ़ में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे।
Published on:
28 Mar 2023 11:05 pm

बड़ी खबरें
View Allकन्नौज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
