4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kannauj double murder: अदालत ने प्रेमी युगल को सुनाई आजीवन कारावास की सजा, 3 साल का पुत्र भी गया जेल

कन्नौज में अदालत ने प्रेमी युगल को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। प्रेमी से मिलकर प्रेमिका ने अपने माता-पिता की हत्या कर दी।

2 min read
Google source verification
Kannauj double murder: अदालत ने प्रेमी युगल को सुनाई आजीवन कारावास की सजा, 3 साल का पुत्र भी गया जेल

Kannauj double murder: अदालत ने प्रेमी युगल को सुनाई आजीवन कारावास की सजा, 3 साल का पुत्र भी गया जेल

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में मामा भांजी ने प्रेम में अंधे होकर 2 लोगों की हत्या कर दी। जिसमें प्रेमिका के माता-पिता शामिल हैं। अदालत ने दोनों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। मामा भांजी दोनों की हत्या के बाद मौके से फरार हो गए थे। नाम बदलकर दूसरे शहर में रह रहे थे। पुलिस गिरफ्त में आने के बाद प्रेमी युगल को जेल में ही एक पुत्र हुआ। जिसकी उम्र आज 3 साल के लगभग है।

घटना 8 अक्टूबर 2018 की है। मामा-भांजी के बीच का प्रेम काफी दिन से चल रहा था। इसी बीच प्रेमिका की मां ने घर के अंदर दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। काफी नाराज हुई। मां की नाराजगी प्रेमी युगल को नागवार गुजरा।

फावड़ा से की गई थी हत्या

दोनों ने 8 अक्टूबर 2018 की रात को सोते समय रमेश चंद्र और उषा के ऊपर फावड़े से हमला बोल दिया। हमला इतना जबरदस्त था कि रमेश चंद्र की मौके पर मौत हो गई। जबकि उषा को अस्पताल लाया गया, जहां उनकी भी मौत हो गई।

हत्या के बाद प्रेमी युगल मामा-भांजी फरार

हत्या के बाद मामा और भांजी दोनों फरार हो गए। जिससे परिवारी जन के साथ पुलिस भी शक करने लगी। चाचा ने दोनों के खिलाफ थाना में मुकदमा दर्ज कराया। प्रेमी युगल अलग-अलग शहरों में नाम बदलकर रहने लगे। पहले मुंबई गए फिर कोलकाता आ गए। कोलकाता में रहने की जानकारी पुलिस को हुई। पुलिस ने सक्रियता दिखाई और दोनों को कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस गिरफ्तारी के समय गर्भवती थी प्रेमिका

मेडिकल जांच प्रेमिका गर्भवती निकली। जिसके जेल में ही एक पुत्र हुआ। जिसका नाम 'कृष्णा' रखा। अदालत में बहस के दौरान मासूम भी मौजूद था। जिसे कुछ भी नहीं पता था क्या हो रहा है? गुमसुम एक तरफ खड़ा था।

यह भी पढ़ें: Etawah: 11 जिलों के डीएम और 6 जिलों के एसपी की मोहर के साथ एक गिरफ्तार, जानें कौन है?

शासकीय अधिवक्ता ने बताया

शासकीय अधिवक्ता मोहम्मद सलीम ने बताया कि डबल मर्डर कुल 13 लोगों ने गवाह ने गवाही दी। प्रेमिका के चाचा ने भी प्रेमी युगल के खिलाफ में गवाही दिया। जिला जज ने उम्र कैद की सजा सुनाई है। उम्रकैद की सजा सुनकर प्रेमिका 3 साल के बेटे को लिपटकर रोने लगी।