15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कन्नौज की लड़कियों को मुंबई में बेचने का मामला: पुलिस ने फारुख को किया गिरफ्तार, दो लड़कियां बरामद

Kannauj girls selling in Mumbai कन्नौज में नाबालिग लड़कियों को मुंबई में बेचने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो को बरामद गया है। एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification
पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार (फोटो सोर्स- 'X' वीडियो ग्रैब)

फोटो सोर्स- 'X' वीडियो ग्रैब

Kannauj girls selling in Mumbai Human trafficking कन्नौज में नाबालिग लड़कियों को मुंबई में बेचने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने 55 वर्षीय एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।‌ इसके साथ ही दो नाबालिग लड़कियों को भी बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपी नाबालिग परिवार के घर वालों को नगदी और जमीन देने का लालच देता था। इसके साथ ही मुंबई में नौकरी दिलाने का भी वादा करता था। पुलिस में बरामद लड़कियों को आशा ज्योति केंद्र में भेजा है। फिलहाल पुलिस की कार्रवाई का इंतजार है।

नौकरी, जमीन, मकान का मिलता था लालच

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में नाबालिग बच्चियों को मुंबई में बेचने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने दो नाबालिग बच्चियों को मुंबई से बरामद किया है।‌ जिन्हें काउंसलिंग के लिए आशा ज्योति केंद्र भेजा गया है। लोगों ने बताया ईदगाह कॉलोनी, नगरकोट मोहल्ला काशीराम कॉलोनी से भी कुछ लड़कियां गायब है। ‌गायब नाबालिग लड़कियों के विषय में बताया गया कि फारूक के इस कार्य में उसके बेटे और दामाद भी मदद करते हैं। जो 13 से16 साल की लड़कियों को ही अपना निशाना बनाते हैं। इसके लिए घर वालों को नगदी के साथ जमीन और मकान का भी लालच देते हैं।

दो लड़कियां बरामद

पीड़ित ने बताया कि बेटी को ले जाते समय फारूक ने उससे कहा कि अब अगले 4 साल तक अपनी बेटी को भूल जाए। इस विषय में किसी को ना बताएं। फारूक के यह कहने पर वह डर गया। थाना में शिकायत दर्ज कराया। पुलिस ने मिली शिकायत के आधार पर दो नाबालिग लड़कियों को बरामद कर लिया है। जिन्हें काउंसलिंग के लिए आशा ज्योति केंद्र भेजा गया है।