Kannauj four girls kidnapping news उत्तर प्रदेश की कन्नौज में चार छात्रों के अपहरण की खबर से पुलिस महकमा में हड़कंप मच गया। सोशल मीडिया पर चलाई गई खबर में बताया गया कि बच्चियों को अपहरण के बाद कबाड़ वाले गोदाम में रखा गया है। घटना के संबंध में कोतवाली पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी कैमरा की सहायता से पूरे मामले की जांच की गई। बच्चियों को ऑटो में बैठकर अगवा करने और बंधक बनाने के आरोपी की पुष्टि नहीं हुई है। कन्नौज पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।