कन्नौज

Kannauj news: मतगणना के दौरान बसपा नेता की पिटाई, पुलिस ने भीड़ को भगाया

कन्नौज में मतगणना के दौरान जमकर नारेबाजी और हुड़दंग हुआ। एक नेता के साथ मारपीट भी हुई। पुलिस को व्यवस्था बनाने के लिए लाठी पटक नहीं पड़ी। भीड़ के अंदर घुसने पर सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।

less than 1 minute read
May 13, 2023
मतगणना के दौरान हंगामा

उत्तर प्रदेश के इटावा में मतगणना के दौरान सैकड़ों की संख्या में भीड़ मतदान केंद्र पहुंच गई और जय श्रीराम के नारे लगाने लगी इस दौरान भीड़ ने एक व्यक्ति की पिटाई भी की जो किसी प्रकार भाग कर अपने आप को बचाया पुलिस ने भीड़ को भगाने के लिए लाठी का सहारा लिया। मतगणना केंद्र के अंदर भीड़ पहुंचने पर भी सवाल उठ रहे हैं। जब गेट पर भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद थी तो भीड़ अंदर कैसे चली गई।

कन्नौज के तिर्वा नगर पंचायत की काउंटिंग डीएन इंटर कॉलेज में हो रही है। यहां पर बीजेपी और बसपा के बीच कांटे की टक्कर है। बसपा विनीता वर्मा लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। जबकि बीजेपी से मिताली गुप्ता दूसरे स्थान पर हैं। उतार-चढ़ाव के बीच दोनों पक्षों में तनाव देखा गया। नारेबाजी करते हुए कुछ लोग मतदान केंद्र के अंदर पहुंच गए। जहां पर जमकर तनाव देखा गया। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति को पीटते हुए देखा गया। जिसने भीड़ के बीच जाकर अपने आप को बचाया।

कोतवाली प्रभारी ने बताया

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिली थी। भीड़ को बाहर निकाल दिया गया। इधर पुलिस के लाठी पटकने से मची भगदड़ में कानपुर औरैया मार्ग पर जाम लग गया। जिसे कड़ी मशक्कत के बाद चालू किया जा सके।

Published on:
13 May 2023 05:11 pm
Also Read
View All

अगली खबर