उत्तर प्रदेश की कन्नौज में कोतवाली पुलिस और एसओजी की टीम ने डकैती में वांछित आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। जिसके ऊपर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि अभियुक्त को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डकैती की घटना 29 जून 2023 को हुई थी। जानते हैं पुलिस अधीक्षक में क्या कहा?