12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम्य विकास बैंक चुनाव : फर्जी वोटिंग को लेकर सपा-भाजपा के बीच ईंट पत्थर चले

उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम्य विकास बैंक (Uttar Pradesh Cooperative Rural Development Bank Election) की तिर्वा शाखा के चुनाव में बवाल हो गया। अध्यक्ष पद के मतदान में सपा-भाजपा समर्थकों के बीच झड़प के बाद जमकर ईंट पत्थर (stone-pelting ) चले।

2 min read
Google source verification
उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम्य विकास बैंक चुनाव : फर्जी वोटिंग को लेकर सपा-भाजपा के बीच ईंट पत्थर चले

उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम्य विकास बैंक चुनाव : फर्जी वोटिंग को लेकर सपा-भाजपा के बीच ईंट पत्थर चले

कन्नौज. उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम्य विकास बैंक की तिर्वा शाखा के चुनाव में बवाल हो गया। अध्यक्ष पद के मतदान में सपा-भाजपा समर्थकों के बीच झड़प के बाद जमकर ईंट पत्थर चले। पथराव से मतदान स्थल पर भगदड़ मच गई। पुलिस ने लाठियां पटकर कार्यकर्ताओं को खदेड़ा। सपा समर्थकों ने बीजेपी समर्थकों पर वोट न डालने का भी आरोप लगाया है।

कन्नौज जिले के तिर्वा में सहकारी बैंक के अध्यक्ष पद के मतदान प्रक्रिया के दौरान मतदान स्थल पर मौजूद सपा व भाजपा समर्थकों के बीच एक बार फिर तनातनी हो गई। कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई के बाद जमकर ईंट पत्थर चले। तिर्वा स्थित उमर्दा ब्लॉक कैम्पस में मतदान शुरू हुआ तो, कुछ वोटरों ने अपनी पर्ची छीन कर फाड़े जाने और फर्जी वोटिंग का आरोप लगाया। फर्जी वोटिंग को लेकर सपा से जुड़े लोगों ने विरोध जताया।

प्रशासन पर पक्षपात कर फ़र्ज़ी वोटिंग का आरोप लगा सपाई धरने पर बैठ गए। इस बीच भाजपाई भी सामने आ गए तो दोनों के बीच पथराव शुरू हो गया। पथराव होता देख मतदाताओं में भगदड़ मच गई। मौके पर पहुंचे आला- अधिकारियों ने स्थिति को संभाला। इसके बाद तिर्वा, ठठिया, इंदरगढ़, तालग्राम समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। स्थिति सामान्य होने के बाद मतदान दोबारा शुरू कराया गया। उधर सपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा समर्थकों पर वोट न डालने देने का आरोप लगाया है।

26 अगस्त को सहकारी बैंक के अध्यक्ष पद के नामांकन के समय शहर कन्नौज के मोहल्ला ग्वाल मैदान स्थिति बैंक शाखा पर भी सपा और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत हुई थी, पुलिस के सामने तब भी पथराव और जमकर मारपीट हुई थी। तब पुलिस ने सोशल डिस्टेंसिंग के उल्लंघन के आरोप में 25 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। आज जब तिर्वा में मतदान की बारी आई तो फिर विवाद हो गया और फिर भाजपा और सपा आमने सामने आ गए और पुलिस के सामने ही जमकर बवाल हुआ।