3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कन्नौज सदर से तीन बार के विधायक व एमएलसी बनवारीलाल दोहरे का निधन

कन्नौज के पूर्व विधायक व एमएलसी बनवारीलाल दोहरे के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। जो काफी समय से बीमार चल रहे थे। दिल्ली के प्राइवेट अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।  

less than 1 minute read
Google source verification
कन्नौज सदर से तीन बार के विधायक व एमएलसी बनवारीलाल दोहरे का निधन

कन्नौज सदर से तीन बार के विधायक व एमएलसी बनवारीलाल दोहरे का निधन

कन्नौज के वरिष्ठ बीजेपी नेता व विधान परिषद सदस्य बनवारीलाल दोहरे का निधन हो गया है। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। जिनका उपचार दिल्ली स्थित एक अस्पताल में चल रहा था। बनवारीलाल दोहरे के निधन से बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। योगी आदित्यनाथ में बनवारीलाल दोहरे के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

1991 में पहली बार जीता था चुनाव

कन्नौज सदर सीट से 1991 में बनवारीलाल दोहरे ने पहली बार जीत हासिल की थी। जिसके बाद लगातार 3 विधानसभा चुनाव में उन्होंने जीत हासिल की और विधानसभा का प्रतिनिधित्व किया। 2022 के चुनाव में बीजेपी ने आईपीएस असीम अरुण को टिकट दिया था। बीजेपी ने बाद में उन्हें एमएलसी बना दिया। 72 वर्षीय बनवारीलाल दोहरे अपने पीछे पत्नी, चार बेटे और एक बेटी छोड़ गए हैं।

संघ के प्रति समर्पित कार्यकर्ता थे बनवारीलाल दोहरे

बनवारीलाल दोहरे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े हुये समर्पित कार्यकर्ता थे। जिसके कारण कन्नौज के साथ आसपास के जिलों में भी उनकी अच्छी खासी पकड़ थी। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

यह भी पढ़े: दबंगों की पिटाई से व्यक्ति की मौत, कट्टे की नोक पर भाई से कराया अंतिम संस्कार

सीएम ने निधन पर जताया दुख

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बनवारीलाल दोहरे के निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य व वरिष्ठ बीजेपी नेता बनवारीलाल दोहरे का निधन अत्यंत दुखद है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व शोकाकुल परिजनों को दुख सहने की शक्ति दें।

प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, प्रदेश महामंत्री सुब्रत पाठक, मंत्री असीम अरुण, विधायक अर्चना पांडे, विधायक कैलाश राजपूत, बीजेपी जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत ने उनके पैतृक गांव पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।

Story Loader