29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

किसान का आलू सस्ता और बालू महंगी, ये है भाजपा का शासन – नरेश उत्तम पटेल

सपा ने अपना 2019 लोकसभा का चुनावी बिगुल फूंक दिया है।

2 min read
Google source verification
kannauj

किसान का आलू सस्ता और बालू महंगी, ये है भाजपा का शासन - नरेश उत्तम पटेल

कन्नौज. जिले में इन्दरगढ़ कस्बे के बाजार के मैदान में आयोजित किसान सम्मेलन के जरिये सपा ने अपना 2019 लोकसभा का चुनावी बिगुल फूंक दिया है। इस बीच सम्मलेन में आये सपा के प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा को आड़े हाथ लेते हुए जनविरोधी और किसान विरोधी बताया। कहा कि भाजपा की सरकार में गांव, गंगा, गाय व गरीब को धोखा देने वाली सरकार से जनता अब नाराज हो गई है। इससे उनकी नाराजगी उपचुनावों में भाजपा की हुई हार में देखने को मिली है। आगामी लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश से भाजपा को एक भी सीट नहीं मिलेगी। पूरे देश में भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा। कार्यकर्त्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया।

कन्नौज के इन्दरगढ़ कस्बे के बाजार के मैदान में आयोजित किसान सपा के सियासी किसान सम्मलेन में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी पर अपनी भड़ास निकाली। किसानों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने झूठे वादे कर जनता को वोट के रूप में ठगा है। जिससे भाजपा सरकार में गांव, गंगा, गाय व गरीब सभी की दुर्गति हो रही है। भाजपा की नीतियों से किसानों को उनकी उपज का वाजिद दाम नहीं मिल पा रहा है। सपा के शासन काल में आलू के दामों से किसानों की हालत ठीक हो गई थी लेकिन आज बालू मंहगी है लेकिन किसानों का आलू सस्ता है। जिससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार में 50 हजार से अधिक किसान फांसी के फंदे पर झूल गए।

कर्जमाफी के नाम पर भाजपा सरकार ने किसानों को धोखा दिया है। इस अवसर पर पूर्व सांसद प्रदीप यादव, पूर्व मंत्री सतीश दीक्षित, पूर्वमंत्री अरुणा कोरी, पूर्व मंत्री विजय बहादुर पाल, सदर विधायक अनिल दोहरे, विधान परिषद सदस्य पम्पी जैन, पूर्व विधायक अरविन्द यादव, पूर्व विधायक कल्यान सिंह दोहरे, पूर्व विधायक अरविन्द प्रताप सिंह, पूर्व विधायक ताहिर हुसैन, सर्वेश अम्बेडकर, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि संजू कटियार, पूर्व सदर ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव, इंजी. अनिल पाल, सहित दर्जनों सपा नेताओं ने कार्यक्रम को संबोधित किया।

Story Loader