कन्नौज

हाथों की मेहंदी का रंग नहीं छूटा, नवविवाहिता की सांसो की डोर टूट गई, जानें पूरा मामला

कन्नौज में शादी के 26 दिनों के अंदर विवाहिता की मौत हो गई ससुराल वाले घर छोड़कर भाग गए। अब पुलिस उनके पीछे पड़ी है।  

less than 1 minute read
Mar 19, 2023
प्रतीकात्मक फोटो

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में दुल्हन के हाथों की मेहंदी का रंग फीका नहीं पड़ा था। उसकी सांसे रुक गई। घटना की जानकारी मृतका के मायके वालों को दी गई। परिजन के घर पहुंचने के पहले ही ससुराल वाले घर छोड़कर भाग गए थे। मृतक परिजन ने थाना में तहरीर देकर ससुराली जनों पर हत्या का आरोप लगाया है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर मिली है। जिसके आधार पर कार्रवाई की जा रही है। ससुराली जनों की तलाश भी हो रही है।

घटना कन्नौज के सौरिख थाना क्षेत्र के निवारी गांव की है। 21 वर्षीय रानी पुत्री महेंद्र सिंह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी मिलने पर महेंद्र सिंह निवासी भोजपुर, थाना बिछमा मैनपुरी बेटी के ससुराल पहुंचे। जहां उन्हें बेटी का शव बेड पर पड़ा हुआ मिला। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

22 फरवरी 2023 को हुई थी शादी

पिता महेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी बेटी की शादी आशीष पुत्र अजब सिंह शाक्य के साथ हुई थी। 22 फरवरी 2023 को हुई शादी को अभी एक महीना भी नहीं हुआ, उनकी बेटी की हत्या कर दी गई। जबकि दान दहेज भी दिया था। बेटी के ससुराल वाले घर छोड़कर भाग गए हैं।

थानाध्यक्ष ने बताया

थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक परिजनों की तरफ से तहरीर मिली है तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है ससुराली जनों को गिरफ्तार करने का भी प्रयास चल रहा है

Published on:
19 Mar 2023 06:27 pm
Also Read
View All

अगली खबर