
कन्नौज. जिले में इन दिनों चर्चा का विषय बनी दुष्कर्म के बाद वीडियो वायरल करने की घटना में लचर पुलिसिया कार्रवाई की वजह से आरोपियों के हौसले बुलंद हैं और वो लगातार पीडि़ता और उसके परिजनों को धमका कर समझौते का दबाव बना रहे हैं। इस बात से डरी पीडि़ता ने परिजनों के साथ लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास के सामने आत्मदाह करने की धमकी दी है। वहीं, इस मामले में पुलिस का कहना है कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम मुंबई भेजी गई है।
मिल रही है धमकियाँ
कन्नौज के समधन नगर पंचायत के मोहल्ला निवासी दुष्कर्म पीडि़ता इस समय परिवार के सदस्यों सहित खौफ के साये में है। पीडि़ता ने अपने साथ हुई दरिंदगी की रिपोर्ट तो दर्ज कराई पर पुलिस के लचर रवैये के कारण आरोपियों के हौसले बुलंद हैं। आरोपी और उसके परिवार के लोग लगातार पीडि़ता और उसके परिजनों को धमका कर समझौते का दबाव बना रहे हैं। पीडि़ता इस बात से खासा परेशान है कि अब तक उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई। इसी से परेशान होकर पीडि़ता ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है और जल्द कार्यवाही न होने पर डरी पीडि़ता ने परिजनों के साथ लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास के सामने आत्मदाह करने की धमकी दी है।
मुंबई भेजी गई पुलिस टीम
पीडि़त परिवार की मानें तो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने तीन दिन का समय मांगा था। एक सप्ताह बीतने के बाद भी कोई पकड़ा नहीं गया है। सुरक्षा की व्यवस्था भी नहीं की गई है। इससे परिजन दहशत में हैं। वहीं, एएसपी केसी गोस्वामी ने बताया कि दुष्कर्म के बाद वीडियो वायरल करने वाले आरोपियों की तलाश में छापेमारी हो रही है। जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। आरोपियों के मुंबई में होने की सूचना पर एक पुलिस टीम वहां भेजी गई है। मुख्यमंत्री के यहां शिकायत का मामला संज्ञान में नहीं है।
यह थी घटना
परिजनों के अनुसार 24 अप्रैल की दोपहर गुरसहायगंज कस्बे में पीडि़ता दवा लेने गई थी। लौटते समय रास्ते में नगर के तिराहे पर तालिब और सलमान निवासी पछायेंपुर्वा, समधन मिले। घर तक छोडऩे का झांसा देकर बाइक पर बैठा तेराजाकेट स्थित एक नलकूप पर ले गए। वहां तालिब ने उसके साथ दुष्कर्म किया, जबकि सलमान ने वीडियो बना लिया। इसके बाद आरोपियों ने सोशल साइट्स पर वीडियो वायरल कर दिया।
Published on:
03 May 2018 04:09 pm
बड़ी खबरें
View Allकन्नौज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
