
शौक पूरा करते करते कर दिया ऐसा काम, कि एक दिन
कान्नौज. एक ऐसा शख्स जो अपने शौक पूरा करते करते चोर बन गया । इस बात का खुलासा तब हुआ जब एक शख्स को पुलिस ने अपने शिकंजे में लिया। यह शातिर चोर मोबाइल की दुकानों को ही अपना निशाना बनाकर व उनका शटर काटकर मोबाइल चोरी करते थे। इधर जनपद में ताबड़तोड़ चोरी की सूचना से पुलिस भी सकते में आ गई और इस शातिर चोर को पकड़ने के लिए पुलिस ने चुनौती मानते हुए एक अभियान चलाया। जिसके बाद पुलिस ने इसको गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है । तथा उसका साथी फरार है। आरोपी को पकड़ने पर पुलिस अधीक्षक ने टीम को 10 हजार का इनाम देने की घोषणा की है।
कन्नौज के कस्बा सौरिख में नौ मई 2018 को मनोज कुमार गुप्ता की मोबाइल दुकान से हुई चोरी का पर्दाफाश किया। बताया कि सर्विलांस टीम प्रभारी कुलदीप दीक्षित व थानाध्यक्ष राज कुमार सिंह ने मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र के लोहिया पार्क स्थित कुम्हारन मंडी में एक घर में दबिश दी। यहां से किशन को दबोच लिया गया। कड़ाई से पूछताछ में उसने मोबाइल दुकान में चोरी की घटना कबूली। उसके पास से पुलिस ने 21 मोबाइल बरामद किए हैं।
पकड़े गए आरोपी ने घटना में थाना छिबरामऊ के अटिया निवासी प्रभाकर शाक्य का भी हाथ होना बताया है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा। एएसपी ने घटना का पर्दाफाश करने पर टीम की सराहना की। साथ में वांछित आरोपी को जल्द पकड़ने की हिदायत दी। मामले का पर्दाफाश करने में कुलदीप यादव, दुष्यंत यादव, प्रभाकर दीक्षित, विजय शंकर राय, सुधीर कुमार, प्रवीन कुमार आदि शामिल रहे।
सर्विलांस टीम और सौरिख पुलिस के द्वारा पकड़ा गया शौक़ीन मिजाज का यह शख्स एक शातिर चोर है जो मोबाइल के दुकानों को अपना निशाना बनाता है । यह शातिर चोर मोबाइल दुकान के ताले तोड़कर अंदर रखें कीमती स्मार्टफोन पर हाथ साफ़ कर देता था। मोबाइल के शौक ने इस शख्स को चोरी के रास्ते पर धकेल दिया और धीरे धीरे यह शख्स एक शातिर चोर बन गया।
Published on:
2 Jun 2018, 1:18 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.