छात्र अभिषेक ने बताया कि शिक्षक ने तो एक-दो थप्पड़ ही मारे, लेकिन प्रधानाचार्य ने डंडे से मार-मार कर पीठ लाल कर डाली। उसे स्कूल से भगा दिया। छात्र ने बताया कि मारपीट के बाद परिवार के कुछ लोग कॉलेज के बाहर जमा हो गए थे। छात्र ने शिक्षक और प्रधानाचार्य पर घर जाकर परिजनों को झूठे मुकदमों में फंसाने और छात्र का जीवन बर्बाद कर देने की धमकी भी दे डाली। छात्र ने सदर कोतवाली पुलिस को मामले की तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर लेकर छात्र को मेडिकल कराने के लिए जिला अस्पताल में भेजा है।