14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

2 मिनट के वीडियो में कैद है रात की सच्चाई, पुलिस की बनाई वीडियो कैसे पहुंची लोगों के पास?

अखिलेश यादव के करीबी रहे नवाब सिंह यादव को पुलिस ने एक किशोरी से छेड़खानी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

less than 1 minute read
Google source verification
kannauj news

सपा नेता अखिलेश यादव के करीबी रहे पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव को पुलिस ने एक किशोरी से छेड़खानी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को देर रात युवती अपनी बुआ के साथ नेता नवाब सिंह के घर पहुंची थी। किशोरी नौकरी मांगने के लिए नेता के घर पहुंची थी। जब युवती की बुआ वहां से थोड़ी देर के लिए वॉशरूम गई तो नवाब सिंह ने लड़की के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। 

वीडियो में आपत्तिजनक हालत में दिखे नवाब सिंह 

सोशल मीडिया पर नवाब सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जहां वह आपत्तिजनक हालत में दिख रहे हैं। इस वीडियो में पीड़ित लड़की दिखाई पड़ रही है जिसने समीज पहन रखा है। वीडियो के शुरुआत देखने के बाद पता चल रहा है कि ये वीडियो किसी पुलिसकर्मी ने बनाई है। पुलिस की ओर से बनाया गया यह वीडियो लोगों तक कैसे पहुंचा, इस पर भी सवाल कई सवाल खड़े हो रहे हैं। 

किशोरी से छेड़खानी के आरोप में किया गया गिरफ्तार

बता दें कि नवाब सिंह यादव को जिस किशोरी से छेड़खानी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।  पुलिस उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंची। उसे सुबह जिला अस्पताल ले जाया गया, देर शाम वन स्टॉप सेंटर पहुंचा दिया गया। युवती के परिजन इस बारे में अलग-अलग बयान देते रहे हैं। एसपी अमित कुमार आनंद के मुताबिक यह कार्रवाई किशोरी की शिकायत पर हुई है। आगे उन्होंने बताया कि फोन पर लड़की ने जो बात कही है, वह रिकॉर्ड में है। सोमवार को मेडिकल जांच का कुछ हिस्सा हुआ है। मंगलवार को भी जांच करवाई जाएगी।