9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

2018 की बोर्ड परीक्षा में 2016 की पुस्तिकाओँ पर परीक्षा देते पकड़े गए 13 छात्र

सीसी टीवी कैमरा होने के बाद भी परीक्षा में फर्जीवाड़े के किस्से सामने आ रहे। कई छात्र पुराी कापियों पर परीक्षा देते पकड़े गए हैंं

2 min read
Google source verification
board exam

कन्नौज. बोर्ड परीक्षा शुरू हो चुकी है। कड़ी निगरानी और सीसी टीवी कैमरा फुटेज के बीच विद्यार्थी परीक्षा दे रहे हैं। हर मुमकिन कोशिश की जा रही है कि फर्जीवाड़े का किस्सा सामने न आए। लेकिन इतनी कड़ी निगरानी के बाद भी फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। ये मामला है श्री रामेश्वर दयाल सावित्री इंटर कॉलेज इमलिया का जहां जीव विझान की परीक्षा के दौरान 2018 की परीक्ष3 में 2016 की 13 पुस्तकें पकड़ी गयीं। पुस्तिकाएं जब्त कर केंद्र व्यवस्थापक समेत दस लोगों के खिलाफ इंटरगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

13 विद्यार्थी पकड़े गए

सोमवार दोपहर पाली में जीव विज्ञान की परीक्षा के दौरान एसडीएम तिर्वा डा. अरुण कुमार सिंह ने रामेश्वर दयाल सावित्री देवी इंटर कालेज इमलिया लाख का निरीक्षण किया। इस दौरान केंद्र पर 111 छात्र-छात्राएं परीक्षा देते मिले। कक्ष संख्या पांच में नौ व कक्ष आठ में चार परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे थे। कक्ष अंदर से बंद देख एसडीएम ने नकल की आशंका होने पर खुलवा कर जांच की। इसमें 13 परीक्षार्थी वर्ष 2016 की पुस्तिकाओं पर परीक्षा देते पकड़े गए। पुरानी पुस्तिकाओं के बारे में केंद्र व्यवस्थापक व निरीक्षक जवाब नहीं दे सके।

पुरानी कापियों पर दे रहे थे परीक्षा

इस दौरान जिलाधिकारी रवींद्र कुमार और सेक्टर मजिस्ट्रेट मनोज कुमार चतुर्वेदी और जिला विद्यालय निरीक्षक विमलेश विजयश्री को बुलाया गया। जब जांच पड़ताल की गयी तो दस लोग पकड़े गए और इनके साथ में 2016 की पुस्ताकाएँ भी पाई गयीं। कुछ लिखी हुई पुस्तिकाएं भी मिली हैं। पुस्तिकाओं की गिनती में भी अंतर है।

केंद्र व्यवस्थापक सतेंद्र कुमार, बाह्य केंद्र व्यवस्थापक अशोक कुमार, पर्यवेक्षक विश्राम सिंह , कक्ष निरीक्षक अवंती व ध्रुव सिंह, सहायक अध्यापक सतेंद्र सिंह व रामवीर सिंह, लिपिक कालीचरण, परिचारक शिव रतन व शिवम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। एसडीएम ने बताया कि 2016 की पुस्तिकाओं में परीक्षा कराकर 2018 की बाहर से लिखी पुस्तिकाएं जमा करने की आंशका है।