
2 कुंटल से ज्यादा चंदन की लकड़ी के साथ तीन भाई गिरफ्तार, दो फरार
उत्तर प्रदेश के कन्नौज में पुलिस ने 2 कुंटल से ज्यादा चंदन की लकड़ी बरामद किया है। तीन अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया गया है। जबकि दो अभियुक्त फरार होने में सफल रहे। कन्नौज पुलिस ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
कन्नौज एसपी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि डीसीएम से डुडवा बुजुर्ग के एक घर पर डीसीएम से चंदन की लकड़ी उतारा गया है। मुखबिर की सूचना पर गुरसहायगंज थाना पुलिस ने छापा मारा। जिसमें मुशाहिद रजा के घर पर तलाशी के दौरान खाकी रंग के जूट के 6 बोरी मिले। जिसके अंदर चंदन की लकड़ी बरामद हुई। जो अलग-अलग लंबाई के थे। जिसका वजन 256.260 किलोग्राम है। बाजार में बरामद चंदन लकड़ी की कीमत 15 लाख रुपए बताई जाती है। इसके साथ ही डीसीएम भी बरामद किया गया है।
तीन सगे भाई गिरफ्तार
उन्होंने बताया कि मौके से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। जिनमें शान मोहम्मद, जुनेद और फरहान पुत्र गण मंसूर खान निवासी डुडवा बुजुर्ग कोतवाली गुरसहायगंज शामिल है। दो अभियुक्त फरार हो गए। जिनमें मुशाहिद रजा पुत्र मंसूर खान और अनीश खान पुत्र मकसूद खान निवासी गांधीनगर थाना गुरसहायगंज कन्नौज शामिल है।
फरार अभियुक्तों की तलाश में पुलिस
पुलिस ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
Published on:
11 Mar 2023 09:29 pm

बड़ी खबरें
View Allकन्नौज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
