9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Politics: लखनऊ छोड़ दिल्ली जाने की तैयारी में अखिलेश यादव, चाचा शिवपाल को सौंपेगे अपना पद!

UP Politics:अखिलेश यादव ने 2022 में पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ा था। अब वो फिर संसद जाने की तैयारी में हैं।

2 min read
Google source verification
Akhilesh Shivpal News

शिवपाल यादव लंबी नाराजगी के बाद बीते साल सपा में लौटे हैं।

UP Politics: अखिलेश यादव इस समय यूपी के नेता प्रतिपक्ष हैं। अखिलेश लखनऊ छोड़ दिल्ली जाने का मन बना रहे हैं। अखिलेश यादव ने 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ने का इशारा कर दिया है। अखिलेश कन्नौज से लोकसभा चुनाव लड़ने की बात कुछ समय पहले कह चुके हैं। हाल के दिनों में अखिलेश ने काफी समय कन्नौज में दिया है। निकाय चुनाव में भी पार्टी की वहां काफी ज्यादा सक्रियता रही। जिससे साफ है कि कन्नौज से लड़ने का अखिलेश पक्का इरादा कर चुके हैं।

कन्नौज से सांसद रह चुके हैं अखिलेश
कन्नौज सीट सपा की मजबूत सीट मानी जाती है। मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव और डिंपल यादव यहां से सांसद रह चुकी हैं। अखिलेश ने साल 2000 में पहली बार कन्नौज से ही सांसद बने थे। 2019 में कन्नौज में डिंपल यादव भाजपा के सुब्रत पाठक से हार गई थीं। ऐसे में अखिलेश की निगाह फिर से इस सीट को वापस पाने पर है। बीते साल नवंबर में कन्नैौज में अखिलेश ने कहा था कि ठाली थोड़े बैठना है? जहां से पहला चुनाव लड़े थे, वहीं से चुनाव लड़ेंगे।

क्या चाचा शिवपाल को सौंपेगे नेता प्रतिपक्ष का पद?
अखिलेश यादव अगर लोकसभा चुनाव लड़ते हैं और सांसद बन जाते हैं तो उनको विधायकी छोड़नी होगी। ऐसे में सपा को नेता प्रतिपक्ष पर किसी और को चुनना होगा। अखिलेश 2022 में नेता प्रतिपक्ष बने थे। वो अगर दिल्ली का रास्ता लेते हैं तो फिर माना जा रहा है कि शिवपाल यादव को नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी मिल सकती है। मुलायम सिंह जब सपा के सर्वेसर्वा थे तो उन्होंने शिवपाल यादव को नेता प्रतिपक्ष बनाया था। अखिलेश उनको ये पद देकर ये संदेश भी देने की कोशिश कर सकते हैं कि उन्होंने चाचा को पूरा मान सम्मान दिया है। हालांकि क्या होगा ये तो चुनाव होने और नतीजों के बाद ही पता चलेगा।


यह भी पढ़ें: पूर्व पीएम की पोती ने पति पर लगाया दहेज उत्पीड़न और मारपीट का आरोप, पूर्व CM के पोते से हुई है शादी