1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP weather: मानसून ट्रफ पश्चिम से दक्षिण बंगाल की ओर, मौसम में होगा यह परिवर्तन

IMD के अनुसार मानसून ट्रफ उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी की ओर जा रहा है। जिसका असर स्थानीय मौसम पर पड़ रहा है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। बारिश की संभावना 'ना' के बराबर है।

less than 1 minute read
Google source verification
मानसून ट्रफ की दिशा बंगाल की ओर

आसमान में बादल छाए रहेंगे

भारतीय मौसम विभाग IMD ने अगले 5 दिनों के लिए मौसम की जानकारी साझा की है। जिसके अनुसार आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रहेंगे। 25 सितंबर तक हल्की-फुल्की बारिश भी हो सकती है। मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर सुनील पांडे ने बताया कि मानसून ट्रफ जैसलमेर, कोटा आदि क्षेत्रों से होते हुए दक्षिण पूर्व और उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी की ओर जा रहा है। आज कन्नौज में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। उत्तर और उत्तर पूर्व दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा। शाम को हल्की-फुल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। उन्नाव में बादलों के साथ सूरज की आंख मिचोली होगी। दोपहर में तेज धूप निकलने की संभावना है।

उन्नाव का मौसम

आज का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार सुबह आसमान में बादल छाए रहेंगे। दोपहर में तेज धूप निकलेगी। उत्तर और उत्तर पूर्व दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है। रात में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। बहुत कम बूंदाबांदी होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: Unnao news: सहायक शिक्षक ने छात्र के पेट में लात मारी, मां ने दर्ज कराया मुकदमा

कन्नौज का मौसम

रविवार 24 सितंबर के दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। बारिश की कोई संभावना नहीं है। रात को भी आसमान साफ रहेगा। पूरब और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा। हल्की-फुल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

Story Loader