24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bikeru kand: विकास दुबे के साथी का एनकाउंटर करने वाले 4 पुलिसकर्मियों को मिलेगा वीरता पदक, CM योगी 15 अगस्त को करेंगे सम्मानित

Bikeru kand: 15 अगस्त यानी कल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पुलिसकर्मियों को सम्मानित करेंगे। पुलिस कर्मियों को वीरता पदक ‌मिलेगा। इसमें विकास दुबे के साथी का एनकाउंटर करने वाले 4 पुलिसकर्मियों को भी वीरता पदक मिलेगा।

less than 1 minute read
Google source verification
policeman.jpg

संभल में महिला दरोगा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है।

अमर दुबे का पुलिस ने एनकांउटर में मार गिराया
निवर्तमान मौदहा कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार शुक्ला, सब-इंस्पेक्‍टर प्रमोद कुमार सिंह, कांस्टेबल पंकज कुमार और कप्तान सिंह को वीरता पदक मिलेगा। ये चारो पुलिसकर्मियों ने बिकरू कांड में विकास दुबे के खास माने जाने वाले अमर दुबे का पुलिस ने एनकांउटर में मार गिराया था।


कानपुर में बिकरू गांव है। 2 जुलाई साल 2020 की रात को गैंगस्टर विकास दुबे को गिरफ्तार करने के लिए बिकरू गांव गई थी। विकास दुबे अपने साथियों के साथ पुलिस पर फायरिंग झोक दी। इसमें DSP सहित 8 पुलिस वालों की मौत हो गई थी। इसके बाद यूपी पुलिस ने विकास दुबे सहित उसके आधा दर्जन साथियों को एनकाउंटर में मार गिराया था। एनकाउंटर में विकास दुबे का भतीजा और खास अमर दुबे भी मार गिराया गया था।

15 अगस्त को 10 पुलिसकर्मी 'गृहमंत्री सम्मान' से होंगे सम्मानित
STF कॉन्सेटबल विकास कुमार, SI यानी सब इंस्पेक्टर राकेश कुमार सिंह चौहान, अजय कुमार चौधरी, सिपाही हरिओम सिंह के नाम चयनित किए गए हैं। 15 अगस्त को यूपी के 10 पुलिस अधिकारी 'गृहमंत्री सम्मान' के पदक से सम्मानित किए जाएंगे। जिसमें गोरखनाथ मंदिर पर हमला करने वाले आतंकी मुर्तजा के विरुद्ध मुकदमे की विवेचना करने वाले STF के तत्कालीन DSP संजय वर्मा और SI अरविंद कुमार के नाम भी शामिल हैं।