शिवसहाय गली के मकान नंबर 88/41 में सिर्फ 2016 में एक हिन्दू परिवार रह रहा है। शिवसहाय के रहने वाले शंकर निगम ने बताया कि पूरे मोहल्ले से हिन्दू परिवार पलायन कर गए हैं। लेकिन वह अपनी जन्मभूमि में आज भी डटे हुए हैं। बेटी और दो बेटे इलाहाबाद में रहते हैं, यहां पर हम, पत्नी और माता व पिता जी ही रहते हैं। बताया, शाम ढलते ही हम घर के अंदर दुबक जाते हैं। अराजकतत्व शाम होते ही घर के बाहर हुड़दंग व धार्मिक गालियां देते हैं। नाते रिश्तेदारों के आने पर छतों से गोस्त के टुकड़े फेंकते हैं।