24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

60 साल की उम्र में शादी, नहीं मिला पत्नी का सुख, किन्नर पत्नी ने घर से किया बेघर

बुजुर्ग ने मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक शिकायती पत्र देकर न्याय के लिए गुहार लगाई है। अपने शिकायती पत्र में उसने बताया कि यदि न्याय नहीं मिला तो वह आत्महत्या कर लेगा। उन्होंने बताया कि अनीता और उसके भाइयों ने उसके क्लीनिक पर भी कब्जा कर लिया है। यदि किसी मरीज के साथ कोई घटना घटती है तो किसकी जिम्मेदारी होगी। इस संबंध में विद्युत आना पुलिस ने बताया कि उन्हें अभी इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। शिकायती पत्र आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

2 min read
Google source verification
60 साल की उम्र में शादी, नहीं मिला पत्नी का सुख, किन्नर पत्नी ने घर से किया बेघर

60 साल की उम्र में शादी, नहीं मिला पत्नी का सुख, किन्नर पत्नी ने घर से किया बेघर

60 साल की उम्र में शादी करने के बाद भी मिली पत्नी का सुख नसीब नहीं हुआ। एक तो शादी के बाद पता चला कि उसकी पत्नी किन्नर है। अब किन्नर पत्नी अपने पिता और भाइयों के साथ मिलकर पूरी संपत्ति पर कब्जा कर लिया है। उसके क्लीनिक पर भी कब्जा कर लिया है। वृद्घ पुलिस अधिकारियों की चौखट पर हाजिरी लगाकर पत्नी से बचाने की गुहार लगा रहा है। कहता है न्याय नहीं मिला तो आत्महत्या कर लेगा। आज कचहरी में वकील से मिलने के दौरान वृद्ध बेहोश हो गया। आनन फानन उसे शहर के नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया।

मामला बिधनू थाना क्षेत्र का है वृद्ध ने अपना एक वीडियो वायरल कर बताया है। उसकी पत्नी की 2016 में मृत्यु हो गई थी। नाते रिश्तेदारों के कहने पर अनीता कश्यप नाम की लड़की से 2017 में शादी कर ली। शादी के बाद उसे जानकारी हुई कि अनीता कश्यप किन्नर है। जिससे उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। वृद्ध ने बताया कि उसने विरोध किया तो अनीता ने अपने पिता बाबूराम, भाई सनी, मिथुन, सुनील आदि के साथ मिलकर उसकी संपत्ति पर कब्जा करना शुरू कर दिया। बुढ़ापे में जबरदस्ती उसके मकान और क्लीनिक पर भी कब्जा कर लिया। आज की तारीख में वह दर-दर की ठोकरें खा रहा है।

मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री से लगाई गुहार