हैलट-ट्रामा से भी मरीज डिस्चार्ज
सीएमओ के मुताबिक कांशीराम संयुक्त चिकित्सालय एवं ट्रामा सेंटर में भर्ती संक्रमितों में 26 की तीसरी रिपोर्ट आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज किया गया। बताया, डिस्चार्ज किए गए 26 लोग कुली बाजार, अनवरगंज, रेलबाजार, सिविल लाइंस, बेगमपुरवा, कर्नलगंज समेत अन्य इलाकों के हैं। इसमें आठ पुलिसकर्मी और चार महिलाएं हैं। जबकि हैलट के कोविड 19 हॉस्पिटल में कोरोना संक्रमित रहे छह लोगों रिपोर्ट निगेटिव आई तो उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है।