कानपुर

शहंशाह सचिन के नाम से बनाया था फेसबुक आईडी, लड़कियों को करता था गुमराह

ये कहानी कानपूर की है | लव जिहाद के आरोपी शहंशाह आलम फेक फेसबुक आईडी से कई लड़कियों से बात करता था | शहंशाह से अपनी फेसबुक आईडी सचिन नाम से बना रखी थी | आखिर क्या मकसद था शहंशाह का?

less than 1 minute read
Nov 22, 2022
लव जिहाद के आरोप में शहंशाह आलम गिरफ्तार

लव जिहाद के आरोपी शहंशाह को शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसने बिहार की लड़की को अपना नाम सचिन बताकर फेसबुक पर दोस्ती की। इसके बाद कानपुर में उसे बुलाकर जबरदस्ती करने का प्रयास किया।

45 साल का शहंशाह कानपुर के बिधनू थाना क्षेत्र के कठारा गांव का रहने वाला है। उसने फेसबुक पर सचिन नाम से अपनी आईडी बना रखी थी। इससे लड़कियों से बात करता था।

फेसबुक पर बिहार की मोतिहारी में रहने वाली एक 20 साल की लड़की से दोस्ती की। लड़की को अपना नाम सचिन बता रखा था। फेसबुक पर ही दोनों की बात होती थी। लड़की का आरोप है कि उसने उसे नौकरी के बहाने कानपुर बुलाया था।

होटल में की जबरदस्ती
लड़की का आरोप है की शहंशाह उसे एक होटल में लेकर गया | वहां उसने लड़की के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की थी। लड़की ने इसका विरोध भी किया। जब उसकी असलियत पता चली, तो लड़की ने होटल के रिसेप्शन पर जाकर हंगामा किया। तुरंत 112 पर फोन कर पुलिस को बुला लिया। पीड़िता ने पुलिस को बताया क‌ि जब शहंशाह उससे मिला तो उसने मास्क लगा रखा था | होटल में जाते ही उसने मास्क हटा लिया और उससे जबरदस्ती करने लगा था।

पुलिस दोनों को लेकर पहुंची थाने
वारदात के बाद पुलिस दोनों को लेकर कलेक्टरगंज थाने गई | घटना की जानकारी मिलने पर पीड़िता के घरवाले भी कानपुर पहुंचे | बाद में लड़की के शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने आरोपी को हिराशत में ले लिया | पुलिस सूत्रों के मुताबिक शहंशाह के फेसबुक आईडी पे आधा दर्जन लड़कियों से बातचीत मिली है | लड़कियों के पर्सनल डिटेल्स भी मिले हैं | मामले में ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है |

Updated on:
22 Nov 2022 04:10 pm
Published on:
22 Nov 2022 04:07 pm
Also Read
View All

अगली खबर