कानपुर देहात-प्यार, मोहब्बत परवान चढ़ने के लिए महज एक माध्यम की आवश्यकता होती है। ऐसा ही एक मामला कानपुर देहात में सामने आया, जहां एक लड़का और लड़की की जान पहचान हुई। बाद में सोशल मीडिया पर हुई यह दोस्ती प्रेम में बदल गयी और फिर प्यार इस तरह परवान चढ़ा कि बात शादी पर आ पहुंची। फिलहाल लड़का लड़की की फेसबुक के जरिये हुई दोस्ती, फिर दोनों में प्यार के बाद शादी। दोनों परिवारों ने वर वधू को आशीर्वाद भी दिया। फेसबुक प्यार के बाद दोनों एक दूसरे के जीवन साथी बने। ये अनोखी शादी आज जनपद में चर्चा का विषय बनी हुई है। लोगों की जुबां पर इस शादी का ही जिक्र सुनने को मिल रहा है।
फेसबुक ने इस तरह दोनों को जीवनसाथी बना दिया
यह पूरी प्रेम कहानी सुनकर आप दंग रह जाएंगे। दरअसल कानपुर देहात के अकबरपुर तहसील क्षेत्र के कंधिया गाँव में रहने वाले इरफ़ान नाम के लड़के ने बिहार की रहने वाली काजल नाम की लड़की को फेसबुक फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। लड़की ने वह रिक्वेस्ट स्वीकार कर ली। इसके बाद फेसबुक पर दोनों की बात होने लगी। इन दोनों के बीच लगभग 4 महीने से बात करने का सिलसिला जारी था। इसके बाद दोनों की मोहब्बत इस हद पर आ पहुंची कि दोनों ने शादी करने की बात मन में ठान ली। जब दोनों के परिवारों को इस बात की जानकारी हुई तो दोनों परिवार शादी करने के लिये सहमत हो गये। इसके बाद बिहार से लड़की के पिता अपनी बेटी को लेकर कानपुर देहात के कंधिया गाँव आ गए। जहाँ मुस्लिम रीति रिवाज से दोनों के बीच निकाह कराकर उनकी शादी करा दी गयी। दरअसल ये दोनों मुस्लिम परिवार से हैं इसलिये इनका निकाह कराया गया और तौसीफ रजा काजी ने इनका निकाह कराया। इस शादी में तमाम लोग गवाह बने। शादी में मौजूद लोगों ने लड़का लड़की को आशीर्वाद दिया।
लड़का ऑटो रिक्शा चलाकर करता है गुजारा
बताया गया कि कंधिया के रहने वाले इरफ़ान एक ऑटो रिक्सा चलाते हैं और अपना जीवन यापन करते है। इन्होंने बताया कि बिहार की रहने वाली काजल नाम की लड़की से फेसबुक के जरिये दोस्ती हुई थी, कई महीनों से बात हो रही है। हम लोगो ने निकाह करके एक दूसरे को जीवनसाथी बना लिया है। वहीं जब काजल से पूंंछा गया तो काजल ने भी मोबाइल फेसबुक के जरिये दोस्ती होना बताया और शादी कर लेने की बात कही। वही जब लड़की के पिता फिरोज अंसारी ने बताया कि लड़का लड़की के मोबाइल के जरिये सम्बन्ध हुए थे। दोनों एक दूसरे प्यार करते थे। लड़की की बात जब हमें पता लगी तो हमने लड़की से शादी करने के बारे में पूछा। सहमति होने पर हम लड़की को लेकर कानपुर देहात के कंधिया गाँव आ गए और लड़का के परिजन भी राजी हो गया तो दोनों के बीच निकाह करा दिया गया। वही लड़का लड़की का निकाह कराने वाले तौसीफ रजा काजी ने बताया कि लड़की काजल बूढ़ी बाग तहसील फूलन बरारी धनबाद की रहने वाली है और लड़का इरफ़ान कंधिया गाँव का रहने वाला है। दोनों परिवारों की सहमति के बाद इन दोनों का निकाह कराया गया है।