1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Leopard in Kanpur: एक बार फिर कैमरे में दिखा तेंदुआ, इलाकाई लोगों में दहशत, वन अफसर बोले मादा नहीं नर

कॉलेज में वन विभाग के कैमरा ट्रैप में एक बार फिर से तेंदुआ देखा गया। अभी तक अफसर मान रहे थे कि तेंदुआ बैराज के आगे घने जंगलों की ओर चला गया है। लेकिन अब एक बार फिर तेंदुआ वीएसएसडी कैंपस में देखा गया है। फुटेज के आधार पर अफसर इस तेंदुआ को नर मान रहे हैं, जबकि अभी तक मादा की आशंका रही है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कानपुर

•

image

Arvind Kumar Verma

•

Updated: 2 Dec 2021, 6:07 PM IST

Leopard in Kanpur: एक बार फिर कैमरे में दिखा तेंदुआ, इलाकाई लोगों में दहशत, वन अफसर बोले मादा नहीं नर

Leopard in Kanpur: एक बार फिर कैमरे में दिखा तेंदुआ, इलाकाई लोगों में दहशत, वन अफसर बोले मादा नहीं नर

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
कानपुर. कानपुर में वीएसएसडी कॉलेज (VSSD College) में सीसीटीवी में तेंदुआ (Leopard in Kanpur) दिखने के बाद उसकी चहल कदमी को लेकर फारेस्ट टीम पैनी नजर बनाए हैं। जगह जगह कैमरे लगाकर उसकी तलाश में रेस्क्यू चलाया जा रहा है। वहीं कॉलेज में वन विभाग के कैमरा ट्रैप में एक बार फिर से तेंदुआ देखा गया। फुटेज के आधार पर अफसर इस तेंदुआ को नर मान रहे हैं, जबकि अभी तक मादा की आशंका रही है। एक बार फिर तेंदुआ के दिखने पर अफसर सक्रिय हो गए हैं।

कैमरा ट्रैप में फिर दिखा तेंदुआ तो सक्रियता बढ़ी

दरअसल नवाबगंज के वीएसएसडी डिग्री कालेज परिसर में शनिवार देर रात तेंदुआ दिखा था। जिसके बाद वन अफसरों द्वारा कैमरों से उसकी निगरानी कर तलाश की जा रही थी। तेंदुआ पर नजर रखने के लिए 10 कैमरा ट्रैप और पकड़ने के लिए पिंजड़ा लगाए गए हैं। मगर तेंदुआ नहीं मिला। अफसर मान रहे थे कि तेंदुआ बैराज के आगे घने जंगलों की ओर चला गया है। लेकिन अब एक बार फिर तेंदुआ वीएसएसडी कैंपस में देखा गया है। बीते दो दिन से कालेज परिसर में तेंदुआ की कोई गतिविधि नहीं हुई थी।

वन अफसर अभी तक मान रहे थे मादा तेंदुआ

इसके चलते बुधवार को कालेज और पं.दीनदयाल स्कूल खोल दिया था। दोबारा फिर से तेंदुआ दिखने पर अब छात्रों की आवाजाही को रोका जा सकता हैं। हालांकि वन अधिकारी अभी तक मादा तेंदुआ मानकर चल रहे थे। उसे फंसाने के लिए परिसर में रखे पिजड़े में नर तेंदुआ की यूरिन का छिड़काव किया गया था। मगर अब फुटेज के आधार पर अफसर ने माना है कि यह मादा नहीं बल्कि नर तेंदुआ है जिसके बाद अफसर अपनी रणनीति को बदलेंगे। नर तेंदुआ को फंसाने के लिए अब मादा यूरिन का छिड़काव किया जाएगा।