
Air Service from Kanpur to Patangnagar in Uttrakhand To Start Soon
उत्तर प्रदेश के साथ ही उत्तराखंड के लोगों के लिए भी राहत भरी खबर है। कानपुर से उत्तराखंड आने जाने के लिए लोगों को अब ट्रेन का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अब कुछ ही घंटों में लोग कानपुर से उत्तराखंड की लंबी दूरी तय (Flight From Kanpur To Uttrakhand) कर सकेंगे। कुछ ही घंटों में कानपुर से हवाई मार्ग से पहाड़ी राज्य में पहुंचना आसान हो जागा। दरअसल, कानपुर से उत्तराखंड हवाई मार्ग से जुड़ने जा रहा है। दिल्ली-पतंगपुर-कानपुर के लिए इसी माह विमान उड़ान भरेगा। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (Airport Authority of India) ने इसकी अनुमति दी है। हालांकि, फिलहाल विमानन कंपनियां इसे ग्रीष्मकालीन शेड्यूल में शामिल कर रही हैं। 28 मार्च से विमान सेवा का संचालन होगा।
क्यों फ्लाइट के जरिये कानपुर से जुड़ रहा उत्तराखंड
उत्तराखंड के उधमसिंह नगर में स्थित पतंगनगर देश के पहले कृषि विश्वविद्यालय के लिए जाना जाता है। यहां नैनीताल, कार्बेट नेशनल पार्क, रुद्रपुर और हल्द्वानी जैसे पर्यटन स्थल हैं। कानपुर में भी सीएसए है। ऐसे में कृषि विज्ञान की पढ़ाई कर रहे छात्रों और अफसरों का यहां आना जाना लगा रहता है। शहर से उड़ान शुरू होने का फायदा इन छात्रों के साथ ही उद्यमियों और व्यापारियों को भी मिलेगा। इसे देखते हुए विमानन कंपनियों ने उत्तराखंड के पतंगनगर हवाई अड्डे तक विमान संचालन का प्रस्ताव दिया था जिसे एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया से इजाजत मिल चुकी है।
90 सीटर विमान भरेगा उड़ान
कानपुर से उत्तराखंड के लिए विमानन कंपनी ने 90 सीटर विमान उड़ान भरेगा। यह विमान दिल्ली से पतंगनगर और कानपुर के बीच उड़ेगा। हालांकि, अभी फाइनल रूट पर विचार चल रहा है। फ्लाइट को समर शेड्यूल में शामिल किया गया है। अभी तक कानपुर से स्पाइसजेट की दिल्ली और मुंबई तो इंडिगो की बंगलुरू और मुंबई की फ्लाइटें उड़ रही हैं।
Updated on:
02 Mar 2022 04:19 pm
Published on:
02 Mar 2022 03:53 pm
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
