
समाजवादी पार्टी विधान परिषद चुनाव में उम्मीदवारों को जिताने के लिए प्रदेश अध्यक्ष के हाथों में कमान सौंप दी है। गुरुवार को नरेश उत्तम पटेल चुनाव प्रचार के लिए कानपुर पहुंचे। उन्होंने एमएलसी चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉ कमलेश यादव और प्रियंका यादव के केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन किया।
नरेश उत्तम पटेल ने मीडिया से बात करते हुए बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आज जो शिक्षकों की स्थिति है उसकी जिम्मेदार सत्तारूढ़ बीजेपी है। वहीं, मदरसा शिक्षकों तक बीजेपी के कार्यकर्ताओं के जाने पर उन्होंने कहा कि सपा किसी खास वर्ग या मजहब के लोगों को टारगेट करते हुए चुनाव नहीं लड़ती।
यह भी पढ़ें: बृजभूषण सिंह के मामले में केशव मौर्य बोले- मैं पहलवान नहीं हूं तो क्या बताऊं?
उन्होंने कहा कि हम सभी शिक्षक और स्नातकों से मदद मांग रहे हैं। हमें पूरी उम्मीद है कि यूपी के 5 शिक्षक विधान परिषद की सीटें सपा के खाते में आएंगी। क्योंकि यह चुनाव ईवीएम से नहीं बल्कि बैलट पेपर से होगा।
वाराणसी में सपा को मिल चुकी है सफलता: नरेश पटेल
नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि बनारस में विधान परिषद का चुनाव बैलेट पेपर से हुआ था और वहां पर सपा की जीत हुई थी। जब कि यह सीट पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में आती है। इसलिए यह चुनाव बैलेट पेपर से होगा और हमें विश्वास है कि सपा को सफलता मिलेगी।
वहीं प्रदेश और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के लिए नए चेहरों की तलाश पर उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व इसे तय करेगा। उन्होंने आगे कहा कि सपा का जनाधार बढ़ रहा है। सपा अपनी तैयारियों के साथ आगे बढ़ रही है। वहीं बसपा के पश्चिम में बिखरे हुए वोटों को सहेजने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उनका भी हक है कि अपनी तैयारी करें।
Updated on:
19 Jan 2023 10:46 pm
Published on:
19 Jan 2023 10:45 pm
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
