13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अखिलेश के स्वागत से पहले सपा समर्थकों में झड़प, विधायक और नगर अध्यक्ष में धक्का-मुक्की

Samajwadi Party: उत्तर प्रदेश के कानपुर में अखिलेश यादव के स्वागत में खड़े सपाई आपस में ही भिड़ गए। सपा विधायक मो. हसन रूमी और नगर अध्यक्ष फजल महमूद आपस में उलझ गए। मामला यही शांत नहीं हुआ दोनों के ही समर्थकों ने धक्कामुक्की और गाली-गलौज भी की।

less than 1 minute read
Google source verification
akhilesh yadav visit to kanpur fight between supporters of mla and samajwadi party city president

Samajwadi Party: कानपुर जाजमऊ चेक पोस्ट पर मंगलवार सुबह सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के स्वागत को लेकर विधायक मोहम्मद हसन रूमी और नगर अध्यक्ष फजल महमूद के समर्थकों में मारपीट हो गई। इस दौरान विधायक भी हाथापाई करते हुए नजर आए। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने बीच बचाव कर मामले को शांत कराया।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव जहां चुनाव से पहले माहौल बनाने की जुगत में जुटे हैं, वहीं समर्थक आपस में भिड़कर माहौल खराब कर रहे हैं। दरअसल, आज अखिलेश यादव कानपुर दौरे पर हैं। उनके स्वागत को लेकर समर्थक और विधायक जाजमऊ पुल पर खड़े थे। इसी दौरान आगे खड़े रहने को लेकर नगर अध्यक्ष और विधायक आपस में भिड़ गए। मामला ऐसा बढ़ा कि इनके समर्थक भी आपस में उलझ गए। एक-दूसरे से गाली-गलौज तक की।

पुलिस कर्मियों से भी अभद्रता
नेताओं के आपस में भिड़ने के बाद समर्थक भी एक-दूसरे से धक्कामुक्की करने लगे। बीच-बचाव करने पहुंचे पुलिस कर्मियों से भी सपाइयों ने अभद्रता की। वहीं मीडिया कर्मियों से भी अभद्रता की गई।

अखिलेश का कार्यक्रम
सपा प्रमुख अखिलेश यादव आज कानपुर में तीन घंटे रहेंगे। सोमवार को उनका प्रोटोकॉल जारी कर दिया गया। चकेरी जमीन छीने जाने पर जान देने वाले किसान बाबू सिंह के घर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। इससे पूर्व अखिलेश यादव मारपीट में आंख खोने वाले दवा कारोबारी अमोलदीप सिंह भाटिया के घर जाकर उनका हालचाल लेंगे।