8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छेड़खानी की पीड़िता से दरोगा ने पूछा, कैसे छुआ…कैसे की बात, फिर जो हुआ

UP News: मुख्यमंत्री के कथित पीआरओ के खिलाफ महिला ने कार्रवाई की मांग। आरोप है कि अश्लील मैसेज भेजे, वीडियो कॉल पर भी अश्लीलता की।

less than 1 minute read
Google source verification
 Alleged PRO of Chief Minister Asked to victim of molestation how touched

Alleged PRO of Chief Minister Asked to victim of molestation how touched

खुद को मुख्यमंत्री का पीआरओ बताने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से नाराज एक महिला रविवार को पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंच गई। आरोप लगाया कि रावतपुर थाने का एक दरोगा पूछता है कि छेड़खानी करने वाले ने कैसे छुआ...। कैसे बात की...। इसकी जानकारी दो तो कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही महिला ने आत्मदाह की धमकी दे डाली।

कमिश्नर से मुलाकात होने से पहले ही आनन-फानन में महिला को पुलिस ने अपने घेरे में ले लिया। फिर आला अधिकारियों के निर्देश के बाद हरकत में आई रावतपुर पुलिस ने कथित नेता को गिरफ्तार कर लिया। दरअसल, महिला ने रावतपुर थाने में सुरेंद्र नगर निवासी शिव कुमार सिंह उर्फ पप्पू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें आरोप लगाया था कि पप्पू स्वयं को एक धार्मिक संगठन का बड़ा पदाधिकारी और मुख्यमंत्री का पीआरओ बताता है।

यह भी पढ़े - शिवपाल यादव बोले, भाजपा से किया जा सकता तालमेल, सपा ने कर दिया स्वतंत्र

ऐसे शुरू की बातचीत

पनकी निवासी महिला का कहना है कि धार्मिक संगठन में बड़ा पद दिलाने का झांसा देकर शिवकुमार ने उससे बातचीत शुरू की। कुछ दिनों बाद ही मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजने लगा। अश्लील वीडियो कॉल भी की। शारीरिक संबंध बनाने का दबाव भी डाला। पीड़िता की तहरीर पर रावतपुर पुलिस ने रिपोर्ट तो लिख ली पर आरोप है कि कोई कार्रवाई नहीं की। इससे नाराज पीड़िता ने कमिश्नर कार्यालय पहुंच धमकी दे डाली। इस पर पुलिस ने उसे रावतपुर थाने पहुंचाया। रावतपुर इंस्पेक्टर अमान सिंह ने बताया कि कथित धार्मिक नेता शिव कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।