24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस चमत्कारिक देवी मंदिर की है अनोखी कहानी, यहां आकर लोग निभाते हैं ये परंपरा

कुछ दिन बाद उनकी मन्नत पूरी हुई तो उन्होंने माता के मंदिर का निर्माण कराया।

2 min read
Google source verification
kathri

इस चमत्कारिक देवी मंदिर की है अनोखी कहानी, यहां आकर लोग निभाते हैं ये परंपरा

कानपुर देहात-नवरात्रि पर्व का समय होता है तो आदिशक्ति के मंदिरों में जयकारे गूंजते हैं। श्रद्धालु सुबह से ही मंदिरों में पूजन की थाली लेकर माता के दर्शन कर अर्चना करते हैं। ऐसे ही कुछ विख्यात मंदिर भी हैं, जहां मान्यताओं के चलते दूर जनपदों से भक्त पहुंचते हैं और मनौती पूरी होने पर चुनरी व घंटे चढ़ाते हैं। कुछ श्रद्धालु हवन पूजन कर मां की आराधना करते हैं। ऐसा ही एक कात्यायनी देवी का मंदिर कानपुर देहात के कथरी गांव में स्थित है। कथरी गांव में स्थित होने के चलते इसे कथरी देवी का मंदिर भी कहा जाता है। इस मंंदिर की अलग-अलग मान्यताएँ हैं। यहां वर्ष भर श्रद्धालु आते हैं। यहां मुंडन संस्कार की परंपरा है। इस मंदिर का बहुत प्राचीन इतिहास है। लोगों की मनौतियां पूर्ण होने की वजह से यहां नवरात्रि में सैलाब उमड़ता है।

ऐसे में यहां हुई स्थापित

जिले के अमरौधा ब्लाक क्षेत्र के कथरी गांव में विख्यात कथरी माता का मंदिर स्थापित है। बुजुर्ग के अनुसार करीब 5 शताब्दी पूर्व एक राजा हुआ करते थे। एक दिन वह मूर्ति को रथ पर रखकर ले जा रहे थे। तभी कथरी गांव के समीप पहुंचने पर अचानक उनका रथ सुनाव नाले में फंस गया। काफी प्रयास के बावजूद रथ नही निकल सका। इस पर राजा ने मूर्ति को सुनाव नाले के पास करील के पेड़ के नीचे रख दिया। इसके बाद मूर्ति को देख लोग वहां पूजा करने लगे। एक दिन माता कथरी देवी ने गांव के रामादीन को सपना दिया कि वह मूर्ति को गांव के समीप स्थापित कराए। रामादीन ने वैसा ही किया। गांव के लोगों के सहयोग से एक टीले पर स्थापित कराकर चाहरदीवारी बनवा दी गयी।

जमींदार ने दिया मंदिर को भव्य रूप

अंग्रेजी शासनकाल के समय शाहजहांपुर के जमींदार पंडित गजाधार के कोई संतान नही थी। संपत्ति को लेकर काफी परेशान थे। जब उन्होंने मां कात्यायनी की महिमा के बारे में सुना तो उन्होंने माता से संतान की मनौतियां मांगी। कुछ दिन बाद उनकी मन्नत पूरी हुई तो उन्होंने माता के मंदिर का निर्माण कराया। बाद में परिजनों ने मंदिर के निकट तालाब व बारादरी का निर्माण कराया। इसके बाद माता की महिमा दूर-दूर तक विख्यात हो गयी और दूर जनपदों से लोग आने लगे। तब से प्रत्येक वर्ष चैत्र व शारदीय नवरात्रि में यहां भक्तों का तांता लगता है और मेले का आयोजन होता है। मंदिर के पुजारी श्रीबाबू भट्ट कहते हैं कि उनकी 8 पीढियां माता की सेवा करते चले आ रहे हैं। माता की बहुत अनुकंपा है। वर्ष भर लोग आते हैं और मनौतियां पूरी होने पर चुनरी घंटे चढ़ाते हैं। यहां मुंडन संस्कार की प्राचीन परंपरा है।