अगले चरण में कानपुर जिला शामिल
भारतीय आयुर्विान अनुसंधान परिषद के महानिदेशक प्रो. बलराम भार्गव की ओर से वीनस ब्लड सैंपल के लिए सभी राज्य सरकारों को गाइडलाइन जारी की गई है। उसी कड़ी में यूपी में भी प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने नौ जिलों का चयन कर स्वास्थ्य विभाग को सैंपलिंग सर्वे के लिए आईसीएमआर की सहयोगी संस्थाओं को सहयोग करने के निर्देश दिए हैं, इनमें राष्ट्रीय जालमा कुष्ठ एवं माइक्रोबैक्टीरियल रोग संस्थान आगरा, क्षेत्रीय आयुर्विज्ञान केन्द्र गोरखपुर और राष्ट्रीय कैंसर एवं अनुसंधान संस्थान नोएडा हैं। यूपी के औरैया, उन्नाव, बरेली, सहारनपुर, गौतमबुद्ध नगर, मऊ, गोंडा, बलरामपुर और अमरोहा में शिरा रक्त लेने का काम पहले चरण में होगा। फिर दूसरे चरण में कानपुर जिला शामिल किया जाएगा।