
अटल जी का अस्थि कलश पहुंचा कानपुर, गंगा-यमुना-मंदाकनी में होंगी प्रवाहित
कानपुर। भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का अस्थ कलश कानपुर पहुंच गया। डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा सहित यूपी सरकार के 5 मंत्रि कलश को लेकर जाजमऊ पहुंचे और यहां के कलश रथ पर सवार होकर पूरे शहर में निकल गया। भाजपा के जनप्रतिनिधियों के अलावा सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ आमशहरी में अटल जी की कलश यात्रा में शामिल होने के लिण् सुबह से जाजमऊ पहुंचे। नगर अध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी ने बताया कि अटल जी की अस्थियां गंगा, मंदाकनी और यमुना में प्रवाहित की जाएंगी। कानपुर-बुंदेलखंड के सभी 17 जिलों में कलश यात्रा निकलेगी।
मोहसिन रजा लेकर पहुंचे अस्थि कलश
अस्थि कलश लेकर सुबह 11 बजे अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहसिन रजा गंगापुल जाजमऊ लेकर पहुंचे। भाजपा उत्तर जिलाध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी अस्थियां कानपुर तीन पवित्र नदियों गंगा, बेतवा और मंदाकनी में विसर्जित की जाएंगी। बताया, कलश यात्रा जाजमऊ से हरजिंदर नगर चौराहा, लालबंगला, पंडित उपवन चौराहा, नरोना चौराहा, फूलबाग, बड़ा चौराहा, परेड, चुन्नीगंज, बकरमंडी, मोतीझील, गोल चौराहा, रावतपुर स्टेशन तिराहा के सामने से कंपनी बाग (अंबेडकर चौराहा), विष्णुपुरी कॉलोनी, गंगा बैराज से बाइपास होते हुए 35 किमी का सफर तय करके बिठूर पहुंचेगी।
अटल जी के लगे जयकारे
अटल जी की अस्थि कलश यात्रा की शुरूआत जाजमऊ से हो गई। एक रथ में अटल जी का अस्थि कलश था। दूसरे रथ पर नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना, एमएसएमई एवं निर्यात प्रोत्साहन मंत्री सत्यदेव पचौरी, औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना, खनन राज्यमंत्री अर्चना पांडेय, मेयर प्रमिला पांडेयऔर अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहसिन रजा सहित अन्य जनप्रतिनिधि और संगठन के पदाधिकारी मौजूद हैं। शाम करीब चार बजे कलशयात्रा बिठूर के पत्थर घाट पहुंचेगी। वहां अटल जी की पौत्री नंदिता, उनके पति सुमित मिश्रा, नातिन रेखा पांडेय, नाती अभिषेक पांडेय और देवर्षि शर्मा भी रहेंगे। अस्थि कमल यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग रथ के पीछ-पीछे चल रहे हैं। पूरा शहर अपने प्रिय नेता के अस्थियों के दर्शन के लिए उमड़ पड़ा। पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की हुई है।
सभी स्कूल में अवकाश
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा के चलते शुक्रवार को नर्सरी से कक्षा 12 तक के सभी सरकारी स्कूलों में 11 बजे छुट्टी कर दी गई। जला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण मणि त्रिपाठी ने गुरुवार शाम को सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त एवं राजकीय विद्यालयों को निर्देश जारी कर दिए हैं। उन्होंने बताया कि सभी स्कूलों को 11 बजे तक छुट्टी करने का निर्देश जारी कर दिया गया है। साथ ही सीबीएसई, आइसीएसई और अन्य बोर्ड से मान्यता प्राप्त स्कूलों को भी सलाह दी गई है कि वह स्कूल बंद रखें या 11 बजे तक छुट्टी कर दें। बीसीए ने बताया कि यात्रा के दौरान सैकड़ों लोगों की भीड़ के चलते यह निर्णय लिया गया है। बच्चों को कोई दिक्कत न हो इसके लिए स्कूलों के बंद करने के आदेश दिए गए हैं।
बनेंगा अटल स्मारक
प्रदेश सरकार कॉलेज में ’अटल स्मारक’ बनाने जा रही है, जिसके लिए डीएवी कॉलेज संस्थान प्रबंधन ने सहमति दे दी है। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का कानपुर से विशेष लगाव रहा। वे यहां पढ़े और राजनीतिक क्षेत्र में भी कदम बढ़ाया। इसे देखते हुए प्रदेश सरकार ने तय किया कि कानपुर में भी अटल बिहारी वाजपेयी का स्मारक बनाया जाए। इसके लिए प्रस्ताव है कि स्मारक डीएवी कॉलेज में ही बने। इसकी वजह है कि अटल जी ने 1945-46, 1946-47 के सत्रों में एमए राजनीति शास्त्र की पढ़ाई के बाद 1948 में एलएलबी में प्रवेश लिया था। हालांकि, जनसंघ के दायित्वों का भार आने की वजह से एलएलबी की पढ़ाई बीच में छोड़नी पड़ेगी। दयानंद शिक्षा संस्थान के सचिव नागेंद्र स्वरूप ने बताया कि अटल जी के लिए हम कुछ भी करने के लिए तैयार हैं। यदि सरकार का प्रस्ताव आता है तो कॉलेज में स्मारक बनवाने के लिए हम तैयार हैं।
कांग्रेसी करेंगे पुष्पवर्षा
कांग्रेस अटल बिहारी वाजपेयी के अस्थि कलश के दौरान पुष्पवर्षा करेगी। नगर अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री ने बताया कि सभी कार्यकर्ताओं को परेड स्थित बुलाया गया है। यहां हमसभी भारत रत्न के अस्थि कलश यात्रा में शामिल होंगे और पुष्पवर्षा कर उन्हें श्रृदांजलि देंगे। नगर अध्यक्ष ने बताया कि इस दौरान पार्टी का कोई कार्यकार्ता दल का झंडा नहीं लेकर आएगा। अटल जी एक दल के नहीं 125 करोड़ लोगों के जनप्रिय नेता हैं और बीजेपी की तरफ से हमें आमंत्रण पत्र दिया गया है।
Published on:
24 Aug 2018 12:00 pm
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
