
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (फाइल फोटो)
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने शुक्रवार को कानपुर के अशोक नगर पहुंचे। पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की झलक पाने के लिए हजारों भक्तों का जमावड़ा लग गया।
गर्व से कहते हैं कि हम हिंदूवादी हैं
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जब दूसरे ब्लड ग्रुप का ब्लड अंदर नहीं जा सकता तो हम दूसरे मजहब की तरफ क्या तांके। जब वो नहीं बदल सकता तो हमको मजहब क्यों बदलना? इसलिए हम सब हिंदू एक हैं। हम नफरत नहीं हम प्रेम के आदी हैं और गर्व से कहते हैं कि हम हिंदूवादी हैं।
बागेश्वर धाम आने का दिया निमंत्रण
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बागेश्वर बालाजी आने का निमंत्रण दिया उन्होंने कहा कि, हमारा न्यौता है आप सब को। निमंत्रण स्वीकार करो और 1 मार्च से 8 मार्च तक बागेश्वर धाम पर यज्ञ है। बागेश्वर धाम में 151 कन्याओं का विवाह है तो सबको निमंत्रण है, पूरे कानपुर को। उन्होंने कहा कि सब लोग हंसते रहा करो और हंसाया करो।
भारत हिंदू राष्ट्र तभी बनेगा जब सब हिंदू एक होंगे: शास्त्री
राहुल गांधी द्वारा पीएम पर टिप्पणी के मामले पर कहा कि राजनेता और राजनीति पर हम कोई टिप्पणी नहीं करते हैं। रामायण और रामचरितमानस ना पढ़ाई जाने पर कहा कि यह विरोध करने वाले रावण के खानदान के हैं इनकी ठठरी बांधो।
उन्होंने आगे कहा कि अगर हिंदुओं के देश में रामायण नहीं पढ़ाई जाएगी, हिंदुस्तान में राम के राष्ट्र में अगर रामचरितमानस नहीं पढ़ाई जाएगी तो क्या पाकिस्तान में पढ़ाई जाएगी।
Published on:
24 Nov 2023 06:49 pm
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
