27 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कानपुर के गुटखा प्रेमियों के लिए बड़ी खबर, गुटखा खाने पर लगा प्रतिंबध, जानिए कहां और क्यों?

कानपुर में गुटखा बेहद मशहूर है। यहां गुटखा खाना काफी प्रचलन में भी है और लोग गुटखे के शौकीन भी हैं। मगर अब कानपुर में एक जगह ऐसी है जहां लोग गुटखा नहीं खा सकते। प्रशासन ने उस जगह पर गुटखा खाने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

2 min read
Google source verification
gutkha-ban.jpg

कानपुर. यहां गुटखा खाना काफी प्रचलन में भी है और लोग गुटखे के शौकीन भी हैं। मगर अब कानपुर में एक जगह ऐसी है जहां लोग गुटखा नहीं खा सकते। प्रशासन ने उस जगह पर गुटखा खाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। दरअसल अब कानपुर में शुरू होने वाली Kanpur Metro में लोग गुटखा नहीं खा सकते। शहर में जल्द शुरू होने वाले मेट्रो ट्रेन यानि कानपुर मेट्रो में पान मसाला, तंबाकू और गुटखा खाकर आप यात्रा नहीं कर सकते।

गुटखा खाने वाले को स्टेशन में नहीं मिलेगी एंट्री

मेट्रो प्रशासन ने गुटखा खाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। मेट्रो प्रबंधन का कहना है जो यात्री गुटखा खाकर स्टेशन आएगा, उसे मेट्रो में नहीं चढ़ने दिया जाएगा। मेट्रो प्रशासन ने कहा कि शुरुआत में लोगों को रोककर जागरूक किया जाएगा और बाद में जुर्माना भी लगाया जाएगा। मेट्रो प्रबंधन का कहना है कि स्टेशन को सुंदर रखना हर किसी की जिम्मेदारी है।

यह भी पढ़ें... घर बैठे ही बनवाइये बच्चों का आधार कार्ड, जानिए पूरा तरीका

बिना मास्क नहीं मिलेगी एंट्री

वहीं यात्रियों के स्वागत के लिए भी काफी इंतजाम हैं और जानकारी के लिए बोर्ड भी लगा दिए गए हैं। इसके साथ ही सभी बोर्ड पर साफ तौर पर लिखा गया है कि बिना मास्क के मेट्रो में एंट्री नहीं मिलेगी। पूरी यात्रा के दौरान सभी यात्रियों के लिए मास्क पहनना जरूरी होगा और प्रवेश से पहले सबके हाथ सैनिटाइज किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें... UPI पेमेंट करते समय भूल कर भी न करें ये ग़लतियाँ, वरना खाली हो जाएगा एकाउंट

पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने के आखीर में कानपुर मेट्रो का उद्घाटन कर सकते हैं। इसके लिए आईआईटी से लेकर मोतीझील तक के सभी मेट्रो स्टेशनों को सजाया जा रहा है। कानपुर में यात्रियों और स्टेशनों की सुरक्षा के लिए जहां डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर लगाए गए हैं। वहीं सामान की जांच के लिए स्कैनिंग मशीन भी लगाई गई है। जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 दिसंबर को इसका उद्घाटन कर सकते हैं और इसके लिए मेट्रो तैयारियों में जुटा है। बताया जा रहा है कि 22 दिसंबर को एनओसी मिलने के बाद पीएम का कार्यक्रम तय होगा।