
उत्तर प्रदेश की कानपुर पुलिस ने एक बांग्लादेशी लड़की को गिरफ्तार किया है। जो बिना पासपोर्ट और वीजा के देश में रह रही थी। इसके साथ ही कोलकाता और नई दिल्ली निवासी दो अन्य महिलाओं को भी गिरफ्तार किया गया है। जिसने बांग्लादेशी महिला को आश्रय दिया था और घर का काम करवाती थी। पुलिस आयुक्त कल्याणपुर ने बताया कि संबंधित एजेंसी को इसकी जानकारी दे दी गई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। दोनों महिलाओं को बांग्लादेशी को रखने के अपराध में गिरफ्तार किया गया है। मामला कल्याणपुर थाना क्षेत्र का है।
कल्याणपुर थाना पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि एक बांगलादेशी लड़की के साथ दो अन्य महिलाएं राधा पुरम कश्यप नगर में रह रही हैं। बारासिरोही नहर पुल के आगे कहीं जाने के लिए सवारी का इंतजार कर रही हैं। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची कल्याणपुर थाना पुलिस ने दोनों महिलाओं के साथ बांग्लादेशी लड़की को भी गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान बांग्लादेशी लड़की ने बताया कि बताया कि वह यहां पर लोगों के घरों का काम करती है।
पूछताछ के दौरान बांग्लादेशी ने अपना नाम पूजा बताया। लेकिन सख्ती से पूछताछ के बाद उसने अपना नाम नजमा पुत्री महफूज अली निवासी सुविया फातिया बाद थाना देवीदार जनपद कोमिला बांग्लादेश के रहने वाली है। जिसकी उम्र करीब 20 वर्ष की है। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह 4-6 महीना से भारत में रह रही है। जो छुपते छुपाते सीमा पार कर भारत में आई थी। जिसके पास भारत में आने और रहने से संबंधित कोई कानूनी अभिलेख है। पासपोर्ट वीजा नहीं है।
पुलिस ने रीना पत्नी भोला कश्यप निवासी 24 परगना थाना नहटी कोलकाता और ज्योति निषाद पत्नी विनय निवासी भोगल निजामुद्दीन राजदूत होटल के सामने थाना निजामुद्दीन नई दिल्ली को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से पैन कार्ड, डिपेंडेंट आईडी कार्ड, पीएनबी एटीएम कार्ड, तीन विजिटिंग कार्ड के साथ अंगूठी और पांच मोबाइल फोन भी बरामद किया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में कल्याणपुर थाना प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार, उप निरीक्षक सचिन सिरोही, महिला उप निरीक्षक अलका सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल है।
पुलिस आयुक्त कल्याणपुर अभिषेक पांडे ने बताया कि भारत में 4 - 6 महीने से अवैध रूप से रहने वाली महिला के खिलाफ कल्याणपुर में संगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। रीना और ज्योति को भी गिरफ्तार किया गया है। सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। एजेंसियों को भी संबंध में जानकारी दी गई है।
Published on:
22 Jul 2024 06:02 am
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
