
दोनों सगी बहनों के शादी के सपने हो गए चूर, जब पिता ने देखा दूल्हे का ये रूप
कानपुर देहात-शादी समारोह का प्रोग्राम चरम पर था। पांडाल में लोग खाने में मशगूल थे। कहीं लोग मस्ती में झूम रहे थे तो कुछ बारातियों के स्वागत की तैयारियों में लगे थे। कमरे में बैठी दो दुल्हनें अपने अपने दूल्हे के आने का इंतजार कर रही थी। बारात आई लेकिन उसके बाद अचानक शादी की सारी खुशियां पल भर में तब बिखर गयी। जब दुल्हनों के पिता ने शादी से इनकार कर दिया और दोनों बारात वापस लौटना पड़ा। मामला कानपुर देहात के थानाक्षेत्र मंगलपुर के मनेपुर गांव का है, जहां दो सगी बहनों के लिए आई बारातो में दूल्हे के शराब के नशे में धुत्त होना महंगा पड़ गया। बात बिगड़ने पर दुल्हनों के पिता ने शादी करने से साफ इंकार कर दिया और बारात बिना दुल्हन के वापस लौट गई।
मिली जानकारी के अनुसार थाना मंगलपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत जिस्टामऊ के मजरा मनेपुर गांव निवासी रामखिलावन ने अपनी दो पुत्रियों गीता देवी की शादी बृजेन्द्र कुमार पुत्र रामस्वरूप निवासी गान्धी की मड़ैया थाना रसूलाबाद और दूसरी पुत्री माया देवी की शादी रामस्वरूप के सगे भाई राजकुमार सिंह के पुत्र अजय के साथ तय की थी। बीती रात्रि बारात मनेपुर प्राथमिक विद्यालय में आकर रुकी। यहां ग्रामीण बारातियों के लिए नाश्ते के प्रबन्ध करके विद्यालय परिसर पहुंचे, जंहा बाराती शराब के नशे में धुत्त होकर जनातियो से अभद्रता करने लगे। वहीं बारातियों द्वारा शादी में बैंड बाजा न लाने को लेकर दोनों पक्षो में बहस होने लगी।
विवाद की सूचना पर बीच बचाव करने पहुंचे दुल्हनों के पिता रामखिलावन विद्यालय परिसर पहुंचे, जंहा दूल्हा को शराब के नशे में धुत्त देखकर उन्होंने अपनी बेटियों की शादी करने से साफ इंकार कर दिया। दुल्हनों के पिता ने वर पक्ष के ऊपर अतिरिक्त दहेज की मांग करने का आरोप लगाया है। आज दोपहर तक रिश्तेदारों द्वारा रूठे को मनाने का सिलसिला चलता रहा लेकिन दुल्हनों के पिता ने शादी करने से साफ इंकार कर दिया, जिससे दोनों बारात बिना दुल्हनो के वापस लौट गई। ग्रामीणों में चर्चा थी कि लड़की पक्ष से पिता ने शादी से पूर्व 9 मई को शादी करने से मना कर दिया था। बाद में रिश्तेदारों द्वारा लड़की के पिता को शादी के लिए मनाया गया था।
Published on:
14 May 2019 06:52 pm
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
