
कानपुर में नशे में पति ने की पत्नी और बेटे की हत्या Source- X
Kanpur Crime News: यूपी के कानपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। नशे में घर लौटे अखिलेश सिंह उर्फ सुरेंद्र यादव उर्फ स्वामी ने सब्जी न होने की बात पर पत्नी रूबी देवी से विवाद किया। इस दौरान उसने अपनी पांच महीने की गर्भवती पत्नी और ढाई साल के बेटे लावांश की बेरहमी से हत्या कर दी।
सोमवार को शवों का पोस्टमार्टम वीडियोग्राफी के साथ कराया गया। रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि दोनों के शरीर पर कुल 33 घाव थे। रूबी के सिर और गर्दन पर 19 वार, जबकि लावांश के शरीर पर 14 वार मिले। सिर और गर्दन में चार अंगुल तक गहरे घाव थे। डॉक्टरों ने बताया कि सिर की हड्डियां टूटने, अधिक खुन बहने और कोमा में जाने के कारण दोनों की मौत हुई।
रूबी के भाई दिलीप ने घाटमपुर पुलिस में आरोपी पति सुरेंद्र के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने सुरेंद्र को रेलवे ट्रैक के पास से पकड़कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया। डीसीपी दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है।
रूबी के पिता मनोज कुमार ने बताया कि बेटी की शादी 2021 में सुरेंद्र स्वामी से हुई थी। सुरेंद्र ट्रक में खलासी का काम करता था और शराब का लती हो गया था। दो साल पहले उसने रूबी को बेल्ट से पीटा था, लेकिन बदनामी के डर से कोई कार्रवाई नहीं हुई। वह कमाई का ज्यादातर पैसा शराब में खर्च करता था।
दिलीप ने बताया कि रूबी की पहली शादी भी शराबी और हिंसक पति से हुई थी। चार साल बाद उसने पहला पति छोड़कर मायके लौट आई। इसके बाद दूसरी शादी सुरेंद्र से हुई, लेकिन इससे भी उसे सुख नहीं मिला। सुरेंद्र रोज शराब के नशे में झगड़ा करता और अंततः उसकी जान ले ली।
पुलिस ने बताया कि हत्या के बाद सुरेंद्र रात भर खेतों में छिपा रहा। सोमवार देर शाम उसे रेलवे ट्रैक के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने पूछताछ में कहा कि वह नशे में था।
दिलीप के अनुसार, रविवार रात 8:30 बजे सुरेंद्र घर आया और झगड़ा हुआ। उसने अपने भाई पप्पू को बेटे के लिए बिस्किट लाने के लिए पैसे दिए। करीब 15 मिनट बाद जब पप्पू लौटा, तो वहां रूबी और लावांश के शव पड़े मिले।
घटना की जानकारी मिलने पर दिलीप ने सुरेंद्र को फोन किया। नशे में सुरेंद्र ने कहा, 'तुम्हारी बहन ने मुझे मार दिया है' और तुरंत फोन काट दिया। इस घटना ने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया।
Published on:
13 Jan 2026 10:18 am
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
