बताया कि बढे़ टैक्स से टोल कंपनी को मिलने वाले राजस्व में 79 लाख रुपये की वृद्धि होगी। 31 मार्च तक कार, जीप, वैन और हल्के चार पहिया वाहनों से एक तरफ यात्रा पर 75 रुपये टोल शुल्क है, जो एक अप्रैल (31 मार्च रात 12 बजे से) 80 रुपये हो जाएगा। 24 घंटे के अंदर वापसी करने पर अब कार सवारों को आने जाने का टोल शुल्क 110 है जो एक अप्रैल से 120 रुपये हो जाएगा। मिनी बस व हल्के वाणिज्यिक वाहनों से एक तरफ के लिए 125 के बजाए 130 रुपये और 24 घंटे में वापस होने पर 185 के बजाय 195 रुपये टोल टैक्स लगेगा। बस और ट्रक (6 चक्का) के लिए 260 की जगह 270 रुपये एक तरफ के देने होंगे, जबकि 24 घंटे के अंदर वापसी करने पर 390 के बजाय 405 रुपये टोल टैक्स लगेगा।