लालू यादव भी ज्वाइन कर लें बीजेपी-
उन्होंने कहा कि भाजपा एक विचारधारा है, जहां देश की सवा सौ करोड़ आबादी को जोड़ने का काम किया जा रहा है। यहां जातीय और जोड़- तोड़ की राजनीति नहीं की जाती। अच्छी विचारधारा रखने वाले अन्य दलों के नेताओं को भी शामिल किया जा रहा है। जो नेता अभी तक अन्य पार्टियों में थे और पछतावा होने पर स्वच्छ छवि के साथ भाजपा से जुड़ना चाहते हैं उन्हें पार्टी में जगह दी जा रही है। अगर लालू यादव भी हृदय परिवर्तन कर भाजपा के सिद्धांतों पर काम करना चाहें तो पार्टी उनका भी स्वागत करेगी। भाजपा सबका-साथ, सबका-विकास के पथ पर केंद्र व प्रदेशों में काम कर रही है। बिहार में एनडीए के गठबंधन के बाद अब वहां विकास हो रहा है।