21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिकरू कांड की आरोपी खुशी दुबे जेल से रिहा, बेटी को देखकर मां रो पड़ी

जमानत के कागजों पर सत्यापन नहीं होने के कारण खुशी दुबे की रिहाई नहीं हो पाई थी। खुशी जेल से रिहा होने के बाद अपने गांव घर पनकी जाएंगी।

less than 1 minute read
Google source verification
khushi.jpg

कानपुर बिकरू कांड की आरोपी अमर दुबे की पत्नी खुशी दुबे की आज शाम 7 बजे जेल से रिहाई हो गई। खुशी की रिहाई के समय उनके माता-पिता और वकील जेल के बाहर पहुंच गए थे।

जेल से रिहाई की खबर जब खुशी को मिली थी तब खुशी ने रो- रोकर अपने माता-पिता का आभार व्यक्त किया था। उनके परिवार वाले भी बहुत खुश हैं। खुशी के माता-पिता का कहना है कि न्याय में समय लगा, लेकिन न्याय मिला है।

8 पुलिस कर्मियों की हुई थी मौत
29 जून 2020 को खुशी की अमर दुबे से शादी हुई थी। 2 जुलाई 2020 की रात में कानपुर चौबेपुर थाने के पुलिस बिकरू गांव में दबिश देने पहुंची। इसी दौरान घात लगाए बैठे कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे ने अपने साथियों के साथ पुलिस पर हमला कर दिया था। इस हमले में डीएसपी समेत 8 पुलिस कर्मियों की मौत हो गई थी।

पुलिस ने आठ जुलाई को खुशी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पुलिस ने हत्या, हत्या के प्रयास, डकैती समेत 17 मामले दर्ज किए थे।