कानपुर के मटन कारोबारी राजेश बंगाली के अनुसार, पहले रोज तीन से चार बकरे बिकते थे, लेकिन अब इनकी संख्या दोगुनी हो गई है। इनके दाम में भी बढ़ोत्तरी नहीं की गई। साथ ही मछली की बिक्री भी बढ़ी है। तीन गुना तक मछली की बिक्री में इजाफा हुआ है। मछली की कीमतें भी अलग-अलग हैं। सबसे ज्यादा बिकने वाली टैगन के भाव 175 रुपये प्रति किलो के आसपास हैं।