1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीजेपी जिला पंचायत सदस्य ने ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष पर दर्ज कराई FIR, जानें क्या है विवाद

Kanpur Dehat Fire Case : मड़ौली कांड की शिकार हुई मां बेटी के पोस्टमॉर्टम के दौरान कृष्णा गौतम और दुर्गेश मनी त्रिपाठी के बीच विवाद हो गया था।  

2 min read
Google source verification
बीजेपी जिला पंचायत सदस्य ने ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष पर दर्ज कराई FIR, जानें क्या है विवाद

बीजेपी जिला पंचायत सदस्य ने ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष पर दर्ज कराई FIR, जानें क्या है विवाद

Kanpur Dehat Fire Case :कानपुर देहात के पोस्टमॉर्टम हाउस के बाहर "मैं हूं ब्राह्मण महासभा" के अध्यक्ष दुर्गेश मनी त्रिपाठी व जिला पंचायत सदस्य कृष्णा गौतम के बीच हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिला पंचायत सदस्य ने ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष के खिलाफ अकबरपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

पोस्टमॉर्टम हाउस पर हुआ था विवाद

जिला पंचायत सदस्य कृष्णा गौतम ने पुलिस को बताया है कि 14 फरवरी की देर रात मड़ौली में घटित घटना की शिकार हुई मां- बेटी का पोस्टमॉर्टम चल रहा था। पोस्टमार्टम हाउस के बाहर राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला अनिल शुक्ला वारसी के साथ बैठी हुई थीं। इसी दौरान दुर्गेश मनी त्रिपाठी, सौरभ त्रिपाठी, विवेक शुक्ला मुख्यमंत्री, राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला और पार्टी के खिलाफ बातें करने लगे।

मेरे विरोध करने पर अभद्रता करते हुए चले गए। थोड़ी देर के बाद योजनाबद्ध तरीके से आए और मेरे बाल पकड़कर मारपीट करते हुए खींचने लगे। इस दौरान पास में खड़े अनिल शुक्ला वारसी और सुरक्षाकर्मियों ने बचाव कर मुझे बचाया।

थाना प्रभारी बोले- आरोपियों पर दर्ज की गई है FIR

थाना प्रभारी ने बताया कि जिला पंचायत सदस्य कृष्णा गौतम की तहरीर के आधार दुर्गेश मनी त्रिपाठी, सौरभ त्रिपाठी, विवेक शुक्ला पर एससी-एसटी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो

कानपुर देहात के मड़ौली में मां-बेटी की जलकर मौत के बाद राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला अपने पति और अन्य कार्यकर्ताओं समेत पीड़ित परिजनों के साथ पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंची थीं। इस दौरान 'ब्राह्मण महासभा' के अध्यक्ष दुर्गेश मनी त्रिपाठी ने एक ब्राह्मण परिवार पर हुए अत्याचार की आवाज न उठाने पर उनका विरोध किया।

पोस्टमार्टम हाउस के बाहर जिला पंचायत कृष्णा गौतम की बहस शुरू हो गई थी। धीरे-धीरे बात बढ़कर गाली-गलौज और हाथापाई तक पहुंच गई थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ था।

Story Loader