
Kanpur news: भाजपा नेता ही है प्रदेश के सबसे बड़े भू माफिया -अखिलेश यादव
Akhilesh Yadav:कानपुर देहात के अकबरपुर माती में आयोजित संविधान बचाओ भागीदारी पाओ रैली में पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का कार्यकर्ताओं ने जोरदारी से स्वागत किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने मंच से कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सभी का हृदय से आभार प्रकट किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला है।
इस दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने समाजवादियों पर आरोप लगाते है कि जब समाजवादी लोग सरकार होते थे। तो 46 में 56 को नौकरी दे देते थे। मैं कई बार वह सूची मांग चुका हूं लेकिन वह सूची आज तक नहीं मिली है। एक बार फिर इस मंच के माध्यम से मैं मुख्यमंत्री जी से पूछना चाहता हूं कि वह सूची कब तक मिलेगी। इस सरकार में भ्रष्टाचार अपनी चरम सीमा पर है और कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। इसलिए हम सभी को मिलकर संविधान व लोकतंत्र को बचाने के लिए एकजुट होकर काम करना है। हम सभी अगर एकजुट हो गए तो PDA ही है जो NDA को हराने का काम करेगा। जिसके चलते संविधान भी बचेगा, लोकतंत्र भी बचेगा।
अखिलेश यादव यही नहीं रुके उन्होंने आगे बोलते हुए कहा कि मैं दावे के साथ कह कर जा रहा हूं। आज अगर पूरे प्रदेश में भू माफिया कोई है। तो भारतीय जनता पार्टी के नेता है। उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा जमीनें कोई खरीद रहा है। तो भारतीय जनता पार्टी के लोग हैं। अगर कानून व्यवस्था की बात की जाए तो इन्हीं के पार्टी के लोग कानून व्यवस्था को तोड़ने में लगे हुए हैं। अभी हाल ही में कानपुर में देखने को मिला है। जहां एक बीजेपी के नेता ने किसान से 6 करोड़ रुपए का चेक देकर जमीन लिखवा ली फिर किसान से कहा कि चेक में कुछ गड़बड़ी है। वापस कर दो, उस चेक को वापस लिया और फाड़ दिया। आज भी उसका परिवार,उसकी दोनों बेटियां अधिकारियों के चक्कर काट रही हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि कानपुर देहात में मड़ौली काण्ड ये अन्य इतनी घटनाएं है जहां पीड़ित परिवार आज भी न्याय के लिए चक्कर लगा रहा है।
अखिलेश यादव ने कहा कि बताओ यह कैसी सरकार है। जिसने 2000 रुपए छापे और 2000 रुपए बंद कर दिए। याद कीजिए इन्होंने रुपए बंद किए थे और कहा था भ्रष्टाचार नहीं होगा आतंकवाद खत्म हो जाएगा। क्या भ्रष्टाचार खत्म हो गया? लूट खत्म हो गई? सबसे ज्यादा कोई लूट रहा है तो बीजेपी के लोग लूट रहे हैं। हम सभी को मिलकर अब एक होना है और 2024 के लोकसभा चुनाव में इनको बाहर का रास्ता दिखाना है।
Published on:
26 Nov 2023 06:44 pm

बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
