5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कानपुर: बीजेपी विधायक पहुंचे थाना, बोले- पुलिस ने शिक्षक को अपराधी बना दिया, एनकाउंटर की आशंका जताई

कानपुर में भाजपा विधायक कार्यकर्ता की गिरफ्तारी पर थाना पहुंच गए। बोले पुलिस का काला सच सामने लाने के लिए उन्हें आना पड़ा। एक शिक्षक को अपराधी बना दिया गया है। एनकाउंटर की भी आशंका जताई है। पुलिस उपायुक्त सेंट्रल ने बताया कि गिरफ्तार युवक 307 का अपराधी है।

2 min read
Google source verification

उत्तर प्रदेश के कानपुर में भाजपा विधायक देर रात थाना पहुंच गए। इस मौके पर उनके समर्थक भी मौजूद थे। थानाध्यक्ष से बातचीत के दौरान उन्होंने गिरफ्तारी पर सवाल उठाया और बोले इसके खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं है। फिर भी उसे गिरफ्तार किया गया है। विपक्षी, वादी के खिलाफ साजिश के तहत अलग-अलग थाना में मुकदमा लिखवा रहा है। पुलिस के कान में जू नहीं रेंग रही है। काला सच लोगों के सामने लाने के लिए उन्हें थाने में आना पड़ा। घटना ग्वालटोली थाना क्षेत्र के मंगलपुर चौकी की है।

यह भी पढ़ें: बीडीओ और ब्लॉक प्रमुख से नाराज क्षेत्र पंचायत सदस्य 24 जून को देंगे सामूहिक इस्तीफा

पत्रकारों से बातचीत करते हुए अभिजीत सिंह सांगा ने बताया कि 8-9 महीना पहले उनके कार्यकर्ता के भाई की हत्या हुई थी। जिसमें वह वादी है। जिस पर पुलिस दबाव बना रही है कि वह हत्या के मामले में मजबूत पैरवी न करें। विपक्ष उसके ऊपर ग्वालटोली, जाजमऊ थाना में मुकदमा लिखवा रहा है। पुलिस बिना जांच के चार्जशीट लगा रही है।

पुलिस गलत फंसा रही है

अभिजीत सिंह सांगा ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि 308 के मुकदमे में 307 की चार्जशीट लगाई जा रही है। घटना के दिन वह मौके पर नहीं था। इस बात का भी प्रमाण है। इसके बाद भी बीती रात उसे पुलिस वाले उठा ले आए हैं। घर वाले जब खोजते हुए यहां पहुंचे तो जानकारी मिली कि युवक की जमकर पिटाई हुई है। पुलिस वाले थर्ड डिग्री देने और 50 हजार रुपए की मांग कर रहे थे। यह आरोप जांच का विषय है। अधिकारियों के कान में इस समय जूं नहीं रेंग रही है। उन्हें सुनाने के लिए यहां आना पड़ा।

पुलिस षड्यंत्र और साजिश का हिस्सा

एक सवाल के जवाब में अभिजीत सिंह सांगा ने बताया कि उनके आने की जानकारी मिलते ही युवक का चालान काट दिया गया। उन्होंने आशंका जाहिर की कि अब युवक पर इनाम भी घोषित कर दिया जाए, हो सकता है उसका एनकाउंटर भी कर दिया जाए। अपनी ही सरकार के पुलिस के खिलाफ थाने में खड़े होना पड़ा के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह सरकार की बात नहीं है।‌ यह भ्रष्टाचारी अधिकारियों के तंत्र की बात है।

कहां तक चलेगी लड़ाई?

अभिजीत सिंह सांगा ने बताया कि अभी उनकी बातचीत उच्च अधिकारियों से चल रही है। जरूरत पड़ने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात करेंगे। उन्होंने बताया कि उनके आने की खबर मिलने के बाद पुलिस ने युवक का चालान काटा है। जो एक बहुत बड़ी साजिश और षड्यंत्र है। गांव में बैठकर जो लोगों को पढ़ाने का काम करता है। उसे पुलिस ने अपराधी बना दिया। जो काला सच है।

क्या कहते हैं पुलिस उपायुक्त सेंट्रल?

पुलिस उपायुक्त सेंट्रल रामसेवक गौतम ने बताया कि धारा 307 का वंचित इनामी अभियुक्त गिरफ्तार हुआ है। जिसको लेकर विधायक थाने पर आए हैं। उनका कहना है कि युवक के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य नहीं है। पुलिस पर सवाल पर उन्होंने बताया कि किसी निर्दोष के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती है। इस मामले में शिकायती पत्र मिलने के आधार पर जांच कराई जाएगी। अभियुक्त के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है।